CM सुक्खू का सुधीर शर्मा पर हमला, बोले- आय के सभी स्रोत करें सार्वजनिक; बेनामी संपत्ति मिली तो होगी जब्ती

Published:

मुख्यमंत्री ने कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही सरकार, वैध संपत्ति है तो जांच से डर क्यों

हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्ष भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा पर निशाना साधते हुए उनसे अपनी आय के सभी स्रोत और संपत्ति का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है।

चंबा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की संपत्ति उसकी वैध आय के अनुरूप है तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। लेकिन यदि जांच में बेनामी संपत्ति या आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति सामने आती है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ऐसी संपत्ति को जब्त कर गरीबों और जरूरतमंदों के हित में उपयोग किया जाएगा।

"20 साल पहले जितनी संपत्ति थी, आज भी लगभग उतनी ही है"

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि वह खुद किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 20 वर्ष पहले उनकी जितनी संपत्ति थी, आज भी लगभग उतनी ही है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी गलत तरीके से संपत्ति अर्जित नहीं की और किसी भी जांच एजेंसी का सामना करने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि यदि सुधीर शर्मा खुद को पूरी तरह बेदाग मानते हैं तो जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करने में हिचकिचाहट क्यों है।

उन्होंने यह भी सवाल किया कि जब संबंधित एजेंसी जांच के लिए पहुंची थी तो उसे अंदर जाने से क्यों रोका गया।

"संपत्ति और आय के दस्तावेज सार्वजनिक करें"

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सुधीर शर्मा के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है। उन्होंने कहा कि यदि सभी संपत्तियां वैध हैं तो चल-अचल संपत्ति, आय के स्रोत और बड़े आवास के निर्माण से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक कर देने चाहिएं, ताकि जनता के सामने स्थिति स्पष्ट हो सके।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति: CM

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य किसी व्यक्ति को राजनीतिक द्वेष के कारण निशाना बनाना नहीं, बल्कि सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने भ्रष्टाचार या अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है तो उसकी निष्पक्ष जांच होगी और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के लिए पारदर्शिता सबसे बड़ी ताकत है। जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए हर नेता को अपनी आय और संपत्ति को लेकर स्पष्ट जानकारी रखनी चाहिए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें