सिरमौर पहुंची गुरु रविदास कलश वंदन यात्रा, माजरा और धौलाकुआं में निकली भव्य शोभायात्रा

सिरमौर पहुंची गुरु रविदास कलश वंदन यात्रा, माजरा और धौलाकुआं में निकली भव्य शोभायात्रा
सिरमौर पहुंची गुरु रविदास कलश वंदन यात्रा, माजरा और धौलाकुआं में निकली भव्य शोभायात्रा

Published:

समरसता संकल्प अभियान के तहत वाराणसी की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी लेकर पहुंची यात्रा, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भाजपा द्वारा देशभर में चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा सोमवार को जिला सिरमौर पहुंची।

वाराणसी स्थित संत रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पवित्र मिट्टी और जल से युक्त कलश लेकर चल रही यात्रा का माजरा और धौलाकुआं क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दे रहा अभियान

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संत रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से देशभर में यह अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा से शुरू हुए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत वाराणसी स्थित संत रविदास जी की जन्मस्थली से पवित्र मिट्टी और जल को कलशों में भरकर देश के विभिन्न राज्यों, जिलों और मंडलों तक पहुंचाया जा रहा है।

माजरा और धौलाकुआं में हुआ कलश का पूजन

मनीष चौहान ने कहा कि इसी कड़ी में कलश वंदन यात्रा सिरमौर पहुंची है। माजरा और धौलाकुआं क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पवित्र कलश का विधिवत पूजन और वंदन किया।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को एकता, समानता और मानवता का मार्ग दिखाते हैं।

"यह केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, जन आंदोलन है"

भाजपा नेता ने कहा कि यह आयोजन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के विजन को आगे बढ़ाने वाला जन अभियान है।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने बिना किसी भेदभाव के मानवता की सेवा की और उनके विचार वर्तमान समय में भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं।

मनीष चौहान ने इस अभियान के आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे समाज में भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूती मिलेगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें