हिमाचल कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज, कसौली में 16-17 अगस्त को होगी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीतिक बैठक

Published:

केसी वेणुगोपाल समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता होंगे शामिल, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक सक्रियता पर होगा मंथन

हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक 16 और 17 अगस्त को कसौली में आयोजित की जाएगी।

बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती, पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत मंथन किया जाएगा।

संगठनात्मक मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने सोमवार को शिमला में जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने कांग्रेस आलाकमान के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का प्रदेश कांग्रेस गंभीरता से पालन कर रही है। आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की जा रही है।

केसी वेणुगोपाल समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

विनय कुमार ने बताया कि 16 और 17 अगस्त को एआईसीसी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल हिमाचल दौरे पर रहेंगे और कसौली में होने वाली बैठक में शामिल होंगे।

बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सह प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हिस्सा लेंगे।

धरना-प्रदर्शनों की रिपोर्ट भी होगी पेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ चर्चा के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदेश में आयोजित विभिन्न आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों की जानकारी भी दी गई।

उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक और राम मंदिर चंदा चोरी जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शनों को जनता का समर्थन मिला और ये कार्यक्रम सफल रहे।

पीएसी और वरिष्ठ नेताओं की अलग-अलग बैठकें

कसौली बैठक से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी, राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) और वरिष्ठ नेताओं की अलग-अलग बैठकें भी होंगी।

इन बैठकों में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि यह बैठक पार्टी को चुनावी मोड में लाने और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की दिशा में अहम साबित होगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें