2027 चुनाव से पहले हिमाचल में AAP का बड़ा दांव, 68 विधानसभा क्षेत्रों में शुरू किया सदस्यता अभियान

2027 चुनाव से पहले हिमाचल में AAP का बड़ा दांव, 68 विधानसभा क्षेत्रों में शुरू किया सदस्यता अभियान
2027 चुनाव से पहले हिमाचल में AAP का बड़ा दांव, 68 विधानसभा क्षेत्रों में शुरू किया सदस्यता अभियान

Published:

प्रदेशभर में कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर जोड़ रहे नए सदस्य, कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने रविवार से प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दे रहे हैं तथा नए सदस्यों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रदेशभर में चलेगा सदस्यता अभियान

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं शिमला शहर प्रभारी डॉ. राजेश चानना ने बताया कि सदस्यता अभियान पूरे हिमाचल में एक साथ शुरू किया गया है। उन्होंने लोगों से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार और हिमाचल में कांग्रेस सरकार के कामकाज का मूल्यांकन करने की अपील की।

कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना

डॉ. राजेश चानना ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों दलों के शासनकाल में प्रदेश की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी हिमाचल की जनता को एक मजबूत और भरोसेमंद तीसरा राजनीतिक विकल्प देने की दिशा में काम कर रही है।

संगठन विस्तार पर फोकस

पार्टी का कहना है कि सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। इसके लिए प्रदेशभर में कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान भी चला रहे हैं।

2022 चुनाव में नहीं मिला था अपेक्षित परिणाम

गौरतलब है कि 2022 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन पार्टी एक भी सीट जीतने में सफल नहीं रही। अधिकांश उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। अब पार्टी 2027 के चुनाव से पहले संगठन को मजबूत कर प्रदेश में अपनी राजनीतिक मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें