हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, मानसून सत्र से पहले हो सकता है विभागीय फेरबदल

हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, मानसून सत्र से पहले हो सकता है विभागीय फेरबदल
हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, मानसून सत्र से पहले हो सकता है विभागीय फेरबदल

Published:

सीएम सुक्खू की दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात के बाद नए मंत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष और संगठन में बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज; क्षेत्रीय संतुलन पर रहेगा फोकस।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के मानसून सत्र से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे और कांग्रेस हाईकमान के साथ हुई बैठकों के बाद मंत्रिमंडल विस्तार, विभागीय फेरबदल और संगठन में नई नियुक्तियों की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं।

शुक्रवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की।

बैठक में सरकार और संगठन के कामकाज को लेकर फीडबैक साझा किया गया। सूत्रों के अनुसार इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार, रिक्त पदों पर नियुक्ति और संगठनात्मक बदलाव को लेकर भी चर्चा हुई।

रिक्त मंत्री पद और विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर हो सकती है नियुक्ति

प्रदेश मंत्रिमंडल में वर्तमान में एक कैबिनेट मंत्री का पद खाली है, जबकि विधानसभा उपाध्यक्ष का पद भी लंबे समय से रिक्त चल रहा है। ऐसे में मानसून सत्र से पहले इन दोनों पदों पर नियुक्ति होने की संभावना जताई जा रही है।

मंत्री पद की दौड़ में कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और ज्वालाजी विधायक संजय रतन के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। सुंदर सिंह ठाकुर के दिल्ली पहुंचने के बाद राजनीतिक चर्चाओं को और बल मिला है। माना जा रहा है कि सरकार क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन के साथ वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति को ध्यान में रखते हुए फैसला ले सकती है।

कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की संभावना

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार सरकार के प्रदर्शन और आगामी चुनावी रणनीति को देखते हुए कुछ महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव किया जा सकता है। चर्चा है कि कुछ मंत्रियों को नए विभागों की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा को नए विभाग मिलने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं।

कांग्रेस संगठन में भी बदलाव की तैयारी

सरकार के साथ-साथ कांग्रेस संगठन में भी नई नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिवों और प्रवक्ताओं की नई सूची जल्द जारी होने की संभावना है।

सीएम सुक्खू आज चंबा दौरे पर जाएंगे

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार सुबह दिल्ली से चंबा के लिए रवाना होंगे। वह रविवार को मिंजर मेले सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद सोमवार दोपहर को शिमला लौटेंगे।

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स, फिटनेस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो-2026 का भी अवलोकन किया और विभिन्न स्टॉलों पर मौजूद प्रतिनिधियों से बातचीत की।

क्षेत्रीय संतुलन रहेगा अहम मुद्दा

मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय संतुलन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश के कई जिलों को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा जिलों से फिलहाल कोई कैबिनेट मंत्री नहीं है। ऐसे में नए मंत्री के चयन में क्षेत्रीय समीकरण अहम भूमिका निभा सकते हैं।

धर्मशाला की जगह कसौली में हो सकती है पीएसी बैठक

कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक भी जल्द प्रस्तावित है। पहले यह बैठक धर्मशाला में होने की चर्चा थी, लेकिन अब इसे सोलन जिले के कसौली में आयोजित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए हाईकमान से तारीख तय करने का आग्रह किया गया है।

उद्योगों को राहत: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का एनओसी अब 5 से 25 साल तक मान्य

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उद्योगों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अब उद्योगों को वन टाइम सहमति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करेगा, जिसकी वैधता उद्योग की श्रेणी के अनुसार 5 से 25 वर्ष तक होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में करीब 12,500 उद्योग पंजीकृत हैं, जिन्हें पहले बार-बार एनओसी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। नई व्यवस्था से उद्योगों को सुविधा मिलेगी और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अब उद्यमियों को बार-बार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की गई है।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें