हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज, दिल्ली पहुंचे सीएम सुक्खू; हाईकमान से बैठक पर नजर

हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज, दिल्ली पहुंचे सीएम सुक्खू; हाईकमान से बैठक पर नजर
हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज, दिल्ली पहुंचे सीएम सुक्खू; हाईकमान से बैठक पर नजर

Published:

खाली मंत्री पद भरने, विभागों में फेरबदल और विधानसभा उपाध्यक्ष के नाम पर हो सकती है चर्चा; कुल्लू विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की दावेदारी मजबूत

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अचानक दिल्ली दौरे के बाद राजनीतिक गलियारों में कैबिनेट विस्तार और मंत्रियों के विभागों में संभावित बदलाव को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

मुख्यमंत्री गुरुवार दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं, जहां शुक्रवार को कांग्रेस हाईकमान के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रदेश सरकार और संगठन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

खाली मंत्री पद भरने पर हो सकता है फैसला

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान के साथ बैठक में लंबे समय से खाली चल रहे कैबिनेट मंत्री के एक पद को भरने पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा मंत्रिमंडल विस्तार, कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव और सरकार के कामकाज को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

वहीं, विधानसभा उपाध्यक्ष के रिक्त पद को लेकर भी बैठक में किसी नाम पर सहमति बनने की उम्मीद जताई जा रही है।

सुंदर सिंह ठाकुर की दावेदारी चर्चा में

राजनीतिक हलकों में कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का नाम मंत्री पद के लिए सबसे आगे बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी कई मौकों पर संकेत दे चुके हैं कि कुछ नए चेहरों को सरकार में जिम्मेदारी दी जा सकती है।

हालांकि, अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय या कांग्रेस संगठन की ओर से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सीएमओ ने जारी की जानकारी

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि मुख्यमंत्री अगले तीन से चार दिनों तक शिमला सचिवालय में उपलब्ध नहीं रहेंगे। इस दौरान आम लोगों से मुलाकात नहीं हो सकेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अवधि में सचिवालय आने से बचें।

दिल्ली दौरे के बाद चंबा जाएंगे मुख्यमंत्री

दिल्ली दौरे के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सीधे चंबा जाएंगे। यहां वे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दो या तीन अगस्त तक उनके शिमला लौटने की संभावना है।

मानसून सत्र से पहले हो सकता है फैसला

अब सभी की नजरें दिल्ली में होने वाली कांग्रेस हाईकमान की बैठक पर टिकी हैं। यदि बैठक में सहमति बनती है तो हिमाचल सरकार में मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक बदलाव को लेकर औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

हालांकि, फिलहाल सरकार की ओर से किसी भी संभावित बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें