एफआईआर को सुधीर शर्मा ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध, कहा- आरोप निराधार और असत्य

एफआईआर को सुधीर शर्मा ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध, कहा- आरोप निराधार और असत्य
एफआईआर को सुधीर शर्मा ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध, कहा- आरोप निराधार और असत्य

Published:

धर्मशाला विधायक ने विजिलेंस कार्रवाई को दी चुनौती, बोले- जांच में सहयोग करेंगे और न्याय प्रक्रिया पर पूरा भरोसा

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) द्वारा उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने एफआईआर को पूरी तरह निराधार, असत्य, दुर्भावनापूर्ण और राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित बताया है।

सुधीर शर्मा का कहना है कि यह कार्रवाई तथ्यों और कानून के आधार पर नहीं, बल्कि राजनीतिक दबाव में की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार और मुख्यमंत्री के दबाव में विजिलेंस ब्यूरो का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।

राजनीतिक दबाव में कार्रवाई का लगाया आरोप

विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मामला एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए उन्होंने हमेशा पारदर्शिता बनाए रखी है और अपनी आय, संपत्तियों तथा वित्तीय लेन-देन की जानकारी संबंधित विभागों को नियमों के अनुसार उपलब्ध करवाई है।

उन्होंने कहा कि आयकर विभाग, भारत निर्वाचन आयोग और अन्य सक्षम संस्थानों के समक्ष उनकी सभी जानकारियां समय-समय पर प्रस्तुत की गई हैं।

बोले- एफआईआर दोष साबित होने का प्रमाण नहीं

सुधीर शर्मा ने कहा कि किसी भी एफआईआर का दर्ज होना केवल जांच की शुरुआत होती है और इसे दोष सिद्ध होने का प्रमाण नहीं माना जा सकता।

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए प्रत्येक आरोप का तथ्यात्मक और कानूनी जवाब उपलब्ध है। उनकी संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन के सभी स्रोत वैध हैं और जांच प्रक्रिया में यह स्पष्ट हो जाएगा।

न्यायालय जाने के अधिकार का किया जिक्र

विधायक ने कहा कि एफआईआर में किए गए निष्कर्ष अनुमान और अधूरी जानकारी पर आधारित हैं। वह इस पूरी कार्रवाई की वैधानिकता और औचित्य को सक्षम न्यायालय के समक्ष चुनौती देंगे।

उन्होंने कहा कि अपने संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय की शरण लेना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। इसे जांच में बाधा के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं है।

जांच में सहयोग का दिया भरोसा

सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्हें भारतीय संविधान, न्यायपालिका और कानून व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। वह कानून के अनुसार हर जांच में सहयोग करेंगे, लेकिन अपनी प्रतिष्ठा और अधिकारों की रक्षा के लिए सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल भी करेंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि निष्पक्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान सच्चाई सामने आएगी और वह सभी आरोपों से निर्दोष साबित होंगे।

मीडिया और जनता से की अपील

अंत में विधायक सुधीर शर्मा ने मीडिया और आम जनता से अपील की कि केवल आरोपों के आधार पर कोई निष्कर्ष न निकाला जाए और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान किया जाए।

उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय तथ्यों और कानून के आधार पर ही होना चाहिए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें