सरकाघाट-चोलथरा वाया पपलोग मार्ग 2 और 3 अगस्त को रहेगा बंद, मरम्मत कार्य के चलते यातायात डायवर्ट

सरकाघाट-चोलथरा वाया पपलोग मार्ग 2 और 3 अगस्त को रहेगा बंद, मरम्मत कार्य के चलते यातायात डायवर्ट
सरकाघाट-चोलथरा वाया पपलोग मार्ग 2 और 3 अगस्त को रहेगा बंद, मरम्मत कार्य के चलते यातायात डायवर्ट

Published:

पीडब्ल्यूडी के अनुरोध पर एसडीएम ने जारी किए आदेश। सड़क मरम्मत के दौरान वाहनों को लाका-पपलोग संपर्क मार्ग से किया जाएगा डायवर्ट।

सरकाघाट–चोलथरा वाया पपलोग सड़क पर मरम्मत कार्य के चलते 2 और 3 अगस्त को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंडल सरकाघाट के अनुरोध पर उपमंडलाधिकारी (ना) सरकाघाट ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं।

प्रशासन के अनुसार, सड़क की मरम्मत का कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के लिए दो दिनों तक यातायात पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान वाहनों को लाका–पपलोग संपर्क मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा, ताकि लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।

एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि आम जनता की सुविधा के लिए प्रमुख स्थानों पर सूचना बोर्ड और डायवर्जन संकेतक लगाए जाएं, जिससे वाहन चालकों को समय रहते वैकल्पिक मार्ग की जानकारी मिल सके। साथ ही विभाग को मरम्मत कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रशासन ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग की ओर से मौके पर एक वैकल्पिक वाहन उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा संबंधित ठेकेदार का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर लोग तुरंत संपर्क कर सकें।

प्रशासन ने क्षेत्रवासियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे 2 और 3 अगस्त को यात्रा की योजना बनाते समय वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें