हिमाचल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 50 मुख्याध्यापक बने प्रधानाचार्य, 14 को नई तैनाती और 14 को उपनिदेशक पद पर प्लेसमेंट

Published:

दिव्यांग आरक्षण श्रेणी के तहत पदोन्नति आदेश जारी, दो दिवंगत शिक्षकों को भी सेवा एवं वित्तीय लाभ के लिए मरणोपरांत पदोन्नति; कई जिलों में नई नियुक्तियां।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दिव्यांग आरक्षण श्रेणी के तहत 50 मुख्याध्यापकों को प्रधानाचार्य (स्कूल कैडर) पद पर पदोन्नत किया है। विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिशों के आधार पर जारी अधिसूचना में इन पदोन्नतियों को विभिन्न तिथियों से प्रभावी किया गया है।

शिक्षा विभाग के अनुसार ये पदोन्नतियां कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के 27 अगस्त 2024 के दिशा-निर्देशों के तहत दिव्यांगजन आरक्षण श्रेणी में प्रदान की गई हैं। पदोन्नत अधिकारियों को संशोधित वेतन नियम-2022 के लेवल-21 के अनुसार प्रधानाचार्य पद का वेतनमान मिलेगा।

अधिसूचना के अनुसार, विभागीय रिकॉर्ड में शामिल कई अधिकारी पहले से प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत हैं, जबकि कुछ सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं, दो दिवंगत शिक्षकों को मरणोपरांत पदोन्नति केवल सेवा अभिलेखों के संशोधन और वित्तीय लाभों के निर्धारण के उद्देश्य से प्रदान की गई है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि पदोन्नत अधिकारी एफआर-22 के तहत वेतन निर्धारण का विकल्प अधिसूचना जारी होने की तिथि से एक माह के भीतर चुन सकेंगे। सभी अधिकारियों को नई तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर ज्वाइनिंग रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

यह मामला लंबे समय से लंबित था और दिव्यांग श्रेणी के कई अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाया था।

14 प्रधानाचार्यों को नई तैनाती

सरकार ने पदोन्नति के साथ 14 प्रधानाचार्यों को विभिन्न स्कूलों एवं संस्थानों में नई जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। इनमें सुखराम (ग्वालपुर, मंडी), सुनील कुमार (चुवाड़ी, चंबा), सुरिंदर कुमार (डैंकवां, कांगड़ा), बिशन दास शर्मा (उरला, मंडी), अंजू बाला (ततवानी, कांगड़ा),

संजीव कुमार (भरोली जदीद, कांगड़ा), नरेश कुमार (सौर, सोलन), दिनेश कुमार (बहडाला, ऊना), लता कुमारी (नंज, मंडी), राजेश कुमार (डाइट मंडी), राकेश कुमार (कढ़, ऊना), वीरेंद्र सिंह चौहान (डाइट शामलाघाट, शिमला), अजय कुमार (सिंगा, ऊना) और लक्ष्मण सिंह (घासनू, मंडी) शामिल हैं।

14 प्रधानाचार्यों को उपनिदेशक शिक्षा पद पर प्लेसमेंट

सरकार ने 14 प्रधानाचार्यों (स्कूल संवर्ग) को उपनिदेशक शिक्षा पद पर भी प्लेसमेंट प्रदान की है। इनमें उपमा शर्मा (क्वालिटी, चंबा), विजय कुमार एवं अनिल कुमार (मुख्यालय शिमला), ओंकार सिंह (प्रारंभिक शिक्षा, किन्नौर), कृष्ण देव (उच्च शिक्षा, कुल्लू), सुरेश कुमार (क्वालिटी,

लाहौल-स्पीति), नीरज गर्ग (क्वालिटी, ऊना), मनोहर (प्रारंभिक शिक्षा, चंबा), सीमा धीमान (रोड सेफ्टी सेल), ज्ञान चंद (क्वालिटी, कुल्लू), नवनीत ठाकुर (सेकेंडरी, लाहौल-स्पीति), अनीता शर्मा (क्वालिटी, सिरमौर), मदन लाल (सेकेंडरी, सिरमौर) तथा अनिल कुमार (जसूर) को क्वालिटी शिमला में तैनाती दी गई है।

सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अधिकारियों से कार्यभार लेकर तत्काल नई तैनाती स्थल पर अपनी जिम्मेदारी संभालें।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें