NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27 के लिए आवेदन शुरू, हिमाचल के 832 विद्यार्थियों को मिलेगा सालाना 12 हजार रुपये लाभ

Published:

1 से 31 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन, 1 नवंबर को 65 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) सोलन ने राष्ट्रीय साधन एवं योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMS) परीक्षा 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। पात्र विद्यार्थी अब 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस परीक्षा के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के 832 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा तक पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी।

1 नवंबर को 65 केंद्रों पर होगी परीक्षा

SCERT सोलन के अनुसार, NMMS परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को प्रदेश के 65 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी। आवेदन करने के बाद संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य विद्यार्थियों के विवरण का ऑनलाइन सत्यापन 1 से 7 सितंबर तक करेंगे।

परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे।

दो चरणों में होगी NMMS परीक्षा

NMMS परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

पहले चरण में मानसिक क्षमता परीक्षण (MAT) और दूसरे चरण में शैक्षिक अभिरुचि परीक्षण (SAT) होगा।

सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को दोनों परीक्षाओं में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम अंक सीमा 32 प्रतिशत रखी गई है।

कौन विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन

SCERT निदेशक डॉ. रितु शर्मा ने बताया कि सत्र 2026-27 में सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 8 में पढ़ रहे विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए अभिभावकों की वार्षिक आय 3.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के साथ सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य होगा।

छात्रवृत्ति से मिलेगी आर्थिक सहायता

NMMS योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए सहायता उपलब्ध करवाना है।

चयनित विद्यार्थियों को चार वर्षों तक छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिससे वे माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा बिना आर्थिक बाधा के पूरी कर सकें।

मैट्रिक और जमा दो के विद्यार्थियों को विशेष अवसर

वहीं, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 की मैट्रिक और जमा दो वार्षिक परीक्षाओं में कंपार्टमेंट या आवश्यक सुधार श्रेणी में आए विद्यार्थियों को विशेष अवसर दिया है।

ऐसे विद्यार्थी 3 से 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मैट्रिक परीक्षा शुल्क 700 रुपये और जमा दो परीक्षा शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें