उपायुक्त गंधर्वा राठौर ने सुजानपुर में विकास योजनाओं की समीक्षा की, लंबित कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

Published:

ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान, 16वें वित्त आयोग, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति पर अधिकारियों के साथ की विस्तृत समीक्षा बैठक।

उपायुक्त गंधर्वा राठौर ने शनिवार को खंड विकास कार्यालय सुजानपुर में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान (GPDP), 16वें वित्त आयोग, वी.बी.

राम जी योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तथा पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीण विकास, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ पहुंचना चाहिए तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

गंधर्वा राठौर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र और सतत विकास सुनिश्चित करना है। इसके लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय, नियमित निगरानी और फील्ड स्तर पर प्रभावी कार्यान्वयन आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को आम जनता की शिकायतों का शीघ्र समाधान करने और विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सहायक आयुक्त (विकास) एवं खंड विकास अधिकारी तानिया कश्यप, जिला पंचायत अधिकारी, विकासखंड सुजानपुर के नवनिर्वाचित प्रधान, तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें