नौणी-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत नम्होल बाजार में सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने फोरलेन निर्माण कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द सुधार की मांग की है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यह पहचानना मुश्किल हो गया है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से हादसों का खतरा और बढ़ गया है। दोपहिया वाहन चालक कई बार संतुलन खोने से दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, जबकि बड़े वाहनों को भी बाजार क्षेत्र से गुजरने में परेशानी हो रही है।
दुकानदारों के अनुसार सड़क से उड़ने वाली धूल और बारिश के समय जमा होने वाली कीचड़ से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों की आवाजाही कम होने से स्थानीय कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने फोरलेन निर्माण कंपनी और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरा जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...
बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...
हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...