रॉयल एनफील्ड सोशल मिशन के अंतर्गत आयोजित होने वाले रॉयल एनफील्ड चैलेंजर्स कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए लाहौल स्पीति टाइटन्स आइस हॉकी टीम लेह के लिए रवाना हो गई है।
प्रतिष्ठित आइस हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 1 अगस्त से 6 अगस्त तक नवांग दोरजे स्टोबदान (NDS) स्टेडियम, लेह में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य लद्दाख और लाहौल स्पीति के उभरते हुए आइस हॉकी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्रदान करना है।
पांच टीमें लेंगी हिस्सा
रॉयल एनफील्ड सोशल मिशन के तहत शुरू किए गए इस टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें भाग लेंगी। इनमें:
शामिल हैं।
तीनों सिविलियन टीमों का चयन रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग और स्पीति कप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के आधार पर किया गया है। यह पहली बार है जब लद्दाख और लाहौल स्पीति के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक साझा प्रतिस्पर्धात्मक मंच पर खेलने का अवसर मिल रहा है।
खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र
प्रतियोगिता का आयोजन राउंड-रॉबिन प्रारूप में किया जाएगा। मैचों से पहले सिविलियन टीमों के खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
टूर्नामेंट का समापन 6 अगस्त को चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के साथ होगा। प्रतियोगिता के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा और उन्हें अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।
लाहौल स्पीति के युवाओं के लिए बड़ा अवसर
टीम मैनेजर जॉन्टी काजा और सोनम गयालसन ने बताया कि यह प्रतियोगिता लाहौल स्पीति के युवाओं के लिए आइस हॉकी में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने और भविष्य में बड़े स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिलेगा।
उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और आने वाले समय में लाहौल स्पीति के अधिक खिलाड़ी प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला परिषद सदस्य ने दी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कुंगा बोध ने टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति में आइस हॉकी की अपार संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को कम उम्र से ही इस खेल से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को बेहतर अनुभव मिलेगा और भविष्य में लाहौल स्पीति के खिलाड़ी आइस हॉकी के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेंगे।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube