पांवटा साहिब की अनदेखी का आरोप, विधायक सुखराम चौधरी ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

पांवटा साहिब की अनदेखी का आरोप, विधायक सुखराम चौधरी ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
पांवटा साहिब की अनदेखी का आरोप, विधायक सुखराम चौधरी ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

Published:

भाजपा विधायक बोले- चार साल में प्रदेश सरकार ने नहीं शुरू किया कोई नया विकास कार्य, केंद्र प्रायोजित योजनाओं से ही हो रहा काम

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले करीब चार वर्षों में पांवटा साहिब में प्रदेश सरकार की ओर से कोई बड़ा विकास कार्य आगे नहीं बढ़ाया गया है।

लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह पांवटा साहिब में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की गति पूरी तरह धीमी हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू किए गए कई विकास कार्य पिछले चार वर्षों से लंबित पड़े हैं।

खस्ताहाल सड़कों को लेकर उठाए सवाल

सुखराम चौधरी ने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की अधिकतर सड़कें खराब हालत में हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में खस्ताहाल सड़कें हादसों का कारण बन सकती हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति सुधारने और अन्य विकास कार्यों को लेकर प्रदेश सरकार को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत करवाया गया, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया।

केंद्र प्रायोजित योजनाओं से हो रहे विकास कार्य

भाजपा विधायक ने कहा कि पांवटा साहिब में वर्तमान समय में जो भी विकास कार्य हो रहे हैं, वे अधिकतर केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और नाबार्ड के तहत मिलने वाले बजट से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है। इन योजनाओं के माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप

सुखराम चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने पांवटा साहिब क्षेत्र को अलग-थलग कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता की मांगों और क्षेत्र की जरूरतों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि पांवटा साहिब में रुके हुए विकास कार्यों को जल्द पूरा किया जाए और नई योजनाओं को मंजूरी दी जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें