हिमाचल के नशा मुक्ति केंद्रों पर सख्ती, सभी जिलों में होंगे औचक निरीक्षण; कमियां मिलने पर होगी कार्रवाई

Published:

नशा निवारण बोर्ड ने हमीरपुर से शुरू किया अभियान, सुविधाओं और व्यवस्थाओं की तैयार हो रही रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी

हिमाचल प्रदेश में नशा मुक्ति केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर सरकार ने निगरानी बढ़ा दी है। प्रदेश नशा निवारण बोर्ड ने राज्य के सभी जिलों में स्थित नशा मुक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण करने का अभियान शुरू किया है। अभियान की शुरुआत जिला हमीरपुर के नशा मुक्ति केंद्रों से की गई है।

प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयोजक नरेश ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि निरीक्षण के दौरान केंद्रों में उपचाराधीन मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में कुछ नशा मुक्ति केंद्रों में कई खामियां सामने आई हैं, जिन्हें जल्द दूर करने के लिए संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस रिपोर्ट को जल्द ही बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (BOD) की बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखा जाएगा।

नशा मुक्ति केंद्रों पर प्रशासन और पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश

नरेश ठाकुर ने कहा कि जिन केंद्रों में निरीक्षण के दौरान कमियां पाई गई हैं, उन्हें सुधारने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों में बेहतर उपचार, सुरक्षा और मरीजों को उचित सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है।

युवाओं के साथ हुई घटनाओं पर बनेगी ठोस नीति

प्रदेश के कुछ नशा मुक्ति केंद्रों में उपचार के दौरान युवाओं के साथ हुई अनहोनी घटनाओं पर नरेश ठाकुर ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बोर्ड की बैठक में एक ठोस नीति तैयार करने पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से जूझ रहे युवाओं को सुरक्षित और बेहतर माहौल उपलब्ध करवाने के लिए नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली में सुधार जरूरी है। इसके लिए सरकार और संबंधित विभाग लगातार निगरानी करेंगे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें