सुजानपुर: ग्राम सभा में पहुंचे विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, बोले- पंचायत ही गांव की सरकार; नशामुक्त विधानसभा बनाने का लिया संकल्प

Published:

ग्राम पंचायत दई दा नॉन में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, जरूरतमंद युवाओं के नशा मुक्ति उपचार का खर्च स्वयं उठाने का किया ऐलान

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ग्राम पंचायत दई दा नॉन की ग्राम सभा में पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और पंचायत के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। ग्राम सभा में विधायक की मौजूदगी को ग्रामीणों ने ऐतिहासिक बताया।

पंचायत कार्यालय पहुंचने पर पंचायत प्रधान विक्की विनीता ने पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

'पंचायत गांव की सरकार है'

ग्राम सभा को संबोधित करते हुए विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि पंचायत गांव की सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक संस्था है और इसे गांव की सरकार कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि पंचायत प्रतिनिधि ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करें तो गांव स्वच्छ, सुंदर और विकसित बन सकता है।

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने और ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

नशामुक्त सुजानपुर बनाने का किया आह्वान

विधायक ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों की गतिविधियों, संगति और दिनचर्या पर विशेष नजर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई युवा नशे की चपेट में है तो उसे समय रहते नशा मुक्ति केंद्र भेजा जाना चाहिए।

उन्होंने घोषणा की कि यदि किसी परिवार की आर्थिक स्थिति उपचार का खर्च उठाने की नहीं है, तो वे सीधे उनसे संपर्क करें। ऐसे मामलों में नशा मुक्ति उपचार का पूरा खर्च वे स्वयं वहन करेंगे।

कैप्टन रणजीत सिंह ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से मिलकर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

'विधायक का ग्राम सभा में आना गर्व की बात'

पंचायत प्रधान विक्की विनीता ने कहा कि विधायक का ग्राम सभा में पहुंचना पूरे पंचायत क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि पहली बार कोई विधायक ग्राम सभा में शामिल होकर सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचा है, जिसके लिए पंचायत उनकी आभारी है।

ग्राम सभा में पंचायत प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें