मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया पारंपरिक मिंजर शोभायात्रा का नेतृत्व, रावी में मिंजर विसर्जन के साथ अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का समापन

Published:

अखंड चंडी पैलेस से मंजरी गार्डन तक निकली भव्य शोभायात्रा, देवी-देवताओं, सांस्कृतिक दलों और हजारों श्रद्धालुओं की रही सहभागिता

चंबा। सप्ताहभर तक चले अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का रविवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों और भव्य सांस्कृतिक आयोजन के साथ समापन हो गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अखंड चंडी पैलेस से मंजरी गार्डन तक निकाली गई पारंपरिक मिंजर शोभायात्रा का नेतृत्व किया।

इसके बाद उन्होंने परंपरा के अनुसार रावी नदी में 'मिंजर' का विसर्जन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति तथा अच्छी फसल की कामना की।

शोभायात्रा में स्थानीय देवी-देवताओं की पालकियां, पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला-पुरुष, सांस्कृतिक दल, पर्यटक, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनें तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस और होमगार्ड के दल आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे आयोजन ने चंबा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं की भव्य झलक प्रस्तुत की।

प्राचीन परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री ने लाल वस्त्र में बंधे नारियल, मौसमी फल और सिक्के सहित मिंजर को रावी नदी को समर्पित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के साथ अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का विधिवत समापन हुआ।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर, कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना, अमित भरमौरी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें