सिरमौर में खस्ताहाल सड़कों के विरोध में रोष पदयात्रा, ग्रामीणों ने सरकार और विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

Published:

भंगानी साहिब से शुरू हुई पदयात्रा, ट्रांसगिरी क्षेत्र की 18 पंचायतों को जोड़ने वाली सड़कों की जल्द मरम्मत की मांग; आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जिला सिरमौर के भंगानी साहिब और ट्रांसगिरी क्षेत्र की बदहाल सड़कों के विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों ने रोष पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य शिवानी मेहरा और श्री पांवटा साहिब विकास मंच कर रहा है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और सड़कों की जल्द मरम्मत की मांग उठाई।

'बरसात में सफर करना हो गया जोखिम भरा'

मीडिया से बातचीत में जिला परिषद सदस्य शिवानी मेहरा ने कहा कि क्षेत्र की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं, लेकिन संबंधित विभाग उनकी मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान सड़कों पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और सफर करना जोखिम भरा बन गया है।

उन्होंने सरकार और विभाग से जल्द सड़कों की स्थिति सुधारने की मांग की।

18 पंचायतों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग बदहाल

श्री पांवटा साहिब विकास मंच के अध्यक्ष जीएस चौहान ने कहा कि भंगानी साहिब से शुरू की गई यह रोष पदयात्रा गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि ट्रांसगिरी क्षेत्र की 18 पंचायतों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग बदहाल हैं, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि न तो संबंधित विभाग और न ही जनप्रतिनिधि इस समस्या के समाधान को लेकर गंभीर हैं।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़कों की मरम्मत शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को संगठित कर सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें