बघाट बैंक को ₹20 करोड़ की वित्तीय सहायता पर मुख्यमंत्री सुक्खू का जताया आभार, खाताधारकों का पैसा सुरक्षित रहने की उम्मीद

Published:

पूर्व निदेशक गगन चौहान बोले- सरकार के हस्तक्षेप से बैंक को मिली संजीवनी; डिफॉल्टरों पर सख्त कार्रवाई की भी उठाई मांग

द बघाट अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बैंक के पुनरुद्धार के लिए उपलब्ध कराई गई ₹20 करोड़ की वित्तीय सहायता पर उनका आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इस निर्णय से बैंक के हजारों खाताधारकों और शेयरधारकों की जमा पूंजी सुरक्षित रहने की उम्मीद मजबूत हुई है।

'सरकार के हस्तक्षेप से बैंक को मिली राहत'

जारी बयान में कहा गया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की नियामकीय पाबंदियों के बीच राज्य सरकार के हस्तक्षेप से बैंक को राहत मिली है। सरकार के निर्देशन में गठित कंसोर्टियम के माध्यम से बैंक को ₹20 करोड़ का पुनरुद्धार पैकेज उपलब्ध कराया गया।

बताया गया कि इस पैकेज में:

72 हजार से अधिक परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद

बयान के अनुसार बैंक से जुड़े लगभग 62 हजार खाताधारकों और 11 हजार शेयरधारकों सहित 72 हजार से अधिक परिवारों को इस फैसले से राहत मिलने की उम्मीद है। बैंक से जुड़े लोगों का कहना है कि इससे सहकारिता क्षेत्र में लोगों का विश्वास भी मजबूत होगा।

डिफॉल्टरों पर कार्रवाई की मांग

बयान में मुख्यमंत्री द्वारा बड़े ऋण डिफॉल्टरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और जनता का पैसा सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता का स्वागत किया गया। उम्मीद जताई गई कि वित्तीय सहायता मिलने के बाद बैंक में सामान्य बैंकिंग सेवाएं जल्द बहाल होंगी।

पूर्व निदेशक गगन चौहान ने मुख्यमंत्री के फैसले की सराहना करते हुए इसे बैंक और खाताधारकों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें