बिक्रम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- पोस्टिंग में भ्रष्टाचार, घोटालों और मामलों पर सरकार मौन

बिक्रम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- पोस्टिंग में भ्रष्टाचार, घोटालों और मामलों पर सरकार मौन
बिक्रम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- पोस्टिंग में भ्रष्टाचार, घोटालों और मामलों पर सरकार मौन

Published:

धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री ने सरकार पर राजनीतिक पक्षपात, प्रशासनिक विफलता और रोजगार के वादे पूरे न करने का लगाया आरोप

जसवां-परागपुर से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार, राजनीतिक पक्षपात और प्रशासनिक विफलता के गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में मनपसंद पोस्टिंग के लिए पटवारी से लेकर डीसी स्तर तक बड़े पैमाने पर धन लेने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जबकि कई गंभीर मामलों में सरकार और प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं।

कई मामलों में कार्रवाई न होने पर उठाए सवाल

बिक्रम ठाकुर ने आरोप लगाया कि धर्मपुर में अवैध कटान मामले में कथित रूप से एक नेता की संलिप्तता के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उन्होंने बघाट बैंक प्रकरण, पीडब्ल्यूडी और आईपीएच विभाग में कथित तौर पर टेंडर प्रक्रिया से पहले कार्य शुरू होने, केसीसी बैंक अधिकारियों पर कार्रवाई न होने तथा कुल्लू में कथित रेव पार्टी मामले में

डीसी और एसपी स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर भी सवाल उठाए।

इसके अलावा उन्होंने फर्जी डिग्री प्रकरण और महिला कर्मियों द्वारा लगाए गए आरोपों के बावजूद संबंधित पुलिस अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा भी उठाया।

'भाजपा नेताओं को निशाना बना रही सरकार'

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार केवल भाजपा नेताओं को परेशान करने में लगी है, जबकि गंभीर मामलों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी भी सार्वजनिक रूप से पार्टी में गुटबाजी और कार्यशैली में सुधार की आवश्यकता की बात स्वीकार कर चुकी हैं।

सरकार के खिलाफ चार्जशीट लाएगी भाजपा

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जल्द ही प्रदेश सरकार के खिलाफ विस्तृत चार्जशीट तैयार करेगी। इसमें सरकार की कथित खामियों, भ्रष्टाचार के आरोपों और जनहित से जुड़े मुद्दों को शामिल कर जनता के सामने रखा जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों से भी राजनीतिक दबाव से ऊपर उठकर नियमों और आम जनता के हित में कार्य करने की अपील की।

रोजगार के वादों पर भी सरकार को घेरा

बिक्रम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अपने साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार देने के वादे पूरे नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर वर्ष एक लाख रोजगार देने का दावा किया था, लेकिन वास्तविकता में केवल सीमित भर्तियां ही हुई हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें