हमीरपुर में अगले माह शुरू होगा स्ट्रीट फूड पार्क, एक ही जगह मिलेगा हिमाचली धाम से लेकर फास्ट फूड तक का स्वाद

Published:

हीरानगर चिल्ड्रन पार्क में बन रहा फूड हब, बच्चों के लिए प्ले जोन और फॉरेस्ट थीम एंट्री गेट भी होगा आकर्षण का केंद्र

शहरवासियों को जल्द ही एक नए फूड डेस्टिनेशन की सौगात मिलने वाली है। हीरानगर स्थित चिल्ड्रन पार्क में अगले माह स्ट्रीट फूड पार्क शुरू होने जा रहा है, जहां लोग हिमाचली पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ भारतीय और कॉन्टीनेंटल फूड का भी आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए आधुनिक किड्स प्ले जोन भी तैयार किया गया है।

पहले चरण में लगेंगी छह कियोस्क दुकानें

स्ट्रीट फूड पार्क के पहले चरण में कियोस्क मॉडल की छह दुकानें स्थापित की जा रही हैं। इनमें से तीन कियोस्क लगाए जा चुके हैं, जबकि शेष का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इन दुकानों में हिमाचली व्यंजनों के साथ फास्ट फूड और अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध होंगे।

हिमाचली धाम से लेकर कॉन्टीनेंटल फूड तक मिलेगा स्वाद

करीब एक करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे इस स्ट्रीट फूड हब में हिमाचली धाम, मक्की की रोटी, सरसों का साग, सिड्डू, परांठे जैसे पारंपरिक व्यंजनों के अलावा डोसा, इडली, समोसा, टिक्की सहित अन्य भारतीय और कॉन्टीनेंटल फूड भी उपलब्ध होंगे।

बच्चों के लिए प्ले जोन, फॉरेस्ट थीम पर बनेगा प्रवेश द्वार

पार्क में बच्चों के लिए बनाए गए किड्स प्ले जोन का नवीनीकरण पूरा हो चुका है। वहीं, लंबे समय से खराब पड़े फव्वारे को भी ठीक कर दिया गया है, जो पार्क आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

वन विभाग पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार का भी नवीनीकरण कर रहा है, जिसे फॉरेस्ट थीम पर विकसित किया जाएगा।

स्वच्छता और गुणवत्ता पर रहेगा विशेष ध्यान

डीएफओ अंकित कुमार ने बताया कि स्ट्रीट फूड पार्क के लिए कियोस्क मॉडल की दुकानों का टेंडर जल्द जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां स्थानीय हिमाचली व्यंजनों के साथ फास्ट फूड भी उपलब्ध होगा।

उन्होंने बताया कि स्ट्रीट फूड हब में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के मानकों के अनुसार स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लोगों को सुरक्षित और बेहतर खानपान उपलब्ध कराया जा सके।

जिला प्रशासन की इस महत्वाकांक्षी योजना को जल्द धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। उम्मीद है कि अगले माह से यह फूड पार्क आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें