सिरमौर में दर्दनाक हादसा: 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, जीजा-साले की मौत, महिला घायल

सिरमौर में दर्दनाक हादसा: 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, जीजा-साले की मौत, महिला घायल
सिरमौर में दर्दनाक हादसा: 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, जीजा-साले की मौत, महिला घायल

Published:

पच्छाद के डिंगरी सरजेट गांव में सुबह हुआ हादसा, ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस सेवा पर लगाए गंभीर आरोप, प्रशासन ने दी फौरी राहत

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डिंगरी सरजेट गांव के समीप एक कार बारिश के दौरान फिसलकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जीजा और साले की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। घटना सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है।

बारिश के बीच घर लौटते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार (HP 52A-6482) में सवार तीनों लोग मढ़ीघाट से अपने गांव डिंगरी सरजेट लौट रहे थे। लगातार हो रही बारिश के कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

108 एंबुलेंस पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद कई बार 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया गया, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। आरोप है कि चालक ने दुर्घटनास्थल तक आने से इनकार कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार मिल जाता तो दो लोगों की जान बचाई जा सकती थी। बाद में ग्रामीणों ने अपने निजी वाहनों से घायलों को सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया।

उपचार के दौरान और रास्ते में हुई दो मौतें

हादसे में तपेंद्र सिंह (पुत्र जोगिंदर सिंह), निवासी डिंगरी सरजेट, की मौत हो गई। उनकी पत्नी प्रभा देवी घायल हैं और उनका उपचार सिविल अस्पताल सराहां में चल रहा है।

वहीं कार चालक एवं तपेंद्र सिंह के जीजा कंवर बलवंत सिंह, निवासी कोटला बरोग (मरयोग के समीप), को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया था, लेकिन उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

तेज बारिश से जिले में हालात प्रभावित

जिले में मंगलवार तड़के से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन के अनुसार 34 सड़कें बंद हैं, जिससे सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं।

प्रशासन ने दी फौरी राहत, पुलिस जांच में जुटी

जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं तहसीलदार पच्छाद प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि मृतक तपेंद्र सिंह के पिता को प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। घायल प्रभा देवी के उपचार के लिए 5 हजार रुपये की सहायता राशि जारी की गई है। मृतक कंवर बलवंत सिंह के परिजनों को भी नियमानुसार फौरी राहत प्रदान की जाएगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें