डॉ. वाई.एस. परमार जयंती पर बोले CM सुक्खू- आत्मनिर्भर हिमाचल की ओर बढ़ रही सरकार, BJP के 16 विधायक हारेंगे

Published:

120वीं जयंती समारोह में मुख्यमंत्री ने डॉ. परमार को दी श्रद्धांजलि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने का किया दावा, जयराम ठाकुर के आरोपों और भाजपा के भविष्य पर भी दिया जवाब

हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री एवं प्रदेश निर्माता डॉ. वाई.एस. परमार की 120वीं जयंती पर मंगलवार को हिमाचल विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. परमार की प्रेरणा से हिमाचल लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और राज्य सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. परमार के पैतृक गांव के लोगों को भी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना और आम लोगों को उनका सीधा लाभ देना है।

जयराम ठाकुर के आरोपों पर दिया जवाब

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा जयंती कार्यक्रम में पूर्व सरकारों के योगदान का उल्लेख नहीं किए जाने पर जताई गई नाराजगी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी सरकारों और नेताओं का सम्मान करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में सरकार ने केवल अपनी नीतियों और कार्यों की जानकारी दी है तथा इसमें किसी प्रकार की नाराजगी या भेदभाव जैसी बात नहीं है।

'भाजपा के 28 में से 16 विधायक अगली बार हारेंगे'

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा दावा करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हिमाचल में भाजपा की स्थिति कमजोर होगी और मौजूदा 28 भाजपा विधायकों में से 16 विधायक अगली विधानसभा में वापसी नहीं कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री के इस बयान को आगामी मिशन 2027 और प्रदेश की चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा के कई मौजूदा चेहरे अपनी सीट बचाने में सफल नहीं होंगे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें