पांवटा साहिब में बाता नदी का कहर, टोकियो पंचायत में भारी भूमि कटाव; खेत और मकान खतरे में

पांवटा साहिब में बाता नदी का कहर, टोकियो पंचायत में भारी भूमि कटाव; खेत और मकान खतरे में
पांवटा साहिब में बाता नदी का कहर, टोकियो पंचायत में भारी भूमि कटाव; खेत और मकान खतरे में

Published:

लगातार बारिश से उफान पर बाता नदी, एसडीएम द्विज गोयल ने प्रशासनिक टीम के साथ किया निरीक्षण; ग्रामीणों ने स्थायी तटीयकरण की उठाई मांग।

लगातार हो रही बारिश के कारण सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल की ग्राम पंचायत टोकियो में बहने वाली बाता नदी उफान पर है। तेज बहाव के चलते क्षेत्र में भारी भूमि कटाव हो रहा है, जिससे कृषि योग्य भूमि के साथ-साथ रिहायशी मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा है।

स्थिति का जायजा लेने के लिए उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) द्विज गोयल प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।

दर्जनों बीघा भूमि नदी में समाई, ग्रामीणों में दहशत

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मानसून के दौरान बाता नदी हर वर्ष विकराल रूप धारण कर भारी तबाही मचाती है। इस वर्ष भी नदी के तेज बहाव से टोकियो पंचायत के कई गांव प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, नदी के किनारे स्थित दर्जनों बीघा कृषि भूमि का कटाव हो चुका है और अब नदी का रुख आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगा है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या वर्षों पुरानी है और हर मानसून में उन्हें इसी तरह के नुकसान का सामना करना पड़ता है।

स्थायी तटीयकरण की उठी मांग

ग्राम पंचायत टोकियो की प्रधान अलका ने कहा कि पंचायत ने सरकार और प्रशासन के समक्ष बाता नदी के स्थायी तटीयकरण की मांग प्रमुखता से उठाई है। उनका कहना है कि जब तक नदी किनारे मजबूत सुरक्षा दीवार या तटीयकरण का निर्माण नहीं किया जाएगा, तब तक लोगों के घरों और कृषि भूमि पर खतरा बना रहेगा।

उन्होंने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की ताकि भविष्य में ग्रामीणों को हर वर्ष होने वाले नुकसान से राहत मिल सके।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें