मिंजर मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 46 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे, 3 पहले ही फेल

Published:

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती जारी, बर्फी सब-स्टैंडर्ड और बादाम शेक असुरक्षित मिला; लोगों से रंगयुक्त खाद्य पदार्थों से बचने की अपील।

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जांच अभियान शुरू कर दिया है। खाद्य सुरक्षा विंग चम्बा की टीम ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों, दुकानों और रेहड़ियों से 46 खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्रित किए हैं।

सभी नमूनों को जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इन खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल

विभाग द्वारा लिए गए सैंपलों में चावल, बिरयानी, चिकन, मोमोज, जलेबी, बर्फी, पकौड़े, चटनी, बिस्कुट और रस्क सहित कई खाद्य एवं बेकरी उत्पाद शामिल हैं। मेले में आने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी है।

हालिया जांच में तीन सैंपल फेल

विभाग ने बताया कि नियमित जांच के दौरान हाल ही में तीन खाद्य पदार्थों के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे।

इन मामलों के सामने आने के बाद अस्वच्छ और गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थ बेचने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

लोगों से रंगयुक्त खाद्य पदार्थों से बचने की अपील

खाद्य सुरक्षा विंग चम्बा के सहायक आयुक्त दीपक आनंद ने बताया कि मिंजर मेले के दौरान विभाग की निरीक्षण कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अत्यधिक रंगयुक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें और केवल स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का ही उपयोग करें।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर शिकायत है तो वह खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकता है या लिखित रूप में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें