धर्मशाला में विकास समिति ने कहा- पद्मश्री के लिए दस्तावेज राज्य सरकार को भेजे गए, कैप्टन राम सिंह ठाकुर की स्मृति में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता और भविष्य में संगीत प्रतियोगिता की भी तैयारी।
स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रसिद्ध संगीतकार कैप्टन राम सिंह ठाकुर को पद्मश्री सम्मान दिलाने की मुहिम तेज हो गई है। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कैप्टन राम सिंह ठाकुर मेमोरियल विकास समिति, खनियारा के अध्यक्ष विजय शमशेर भंडारी ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक दस्तावेज तैयार कर राज्य सरकार को भेज दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल पंजाब गोरखा एसोसिएशन (HPGA) की ओर से तैयार किए गए दस्तावेज अब केंद्र सरकार के समक्ष भेजे जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि पूरी प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द सकारात्मक निर्णय सामने आ सकता है।
विजय शमशेर भंडारी ने बताया कि कैप्टन राम सिंह ठाकुर की स्मृति में 13 से 15 अगस्त तक खनियारा में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में 15 से 16 टीमें हिस्सा लेंगी।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए वाटरप्रूफ टेंट, चिकित्सा सुविधा, रिफ्रेशमेंट सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी ताकि प्रतियोगिता का सफल आयोजन सुनिश्चित हो सके।
भविष्य में होगी संगीत प्रतियोगिता
उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में कैप्टन राम सिंह ठाकुर के नाम पर संगीत प्रतियोगिता आयोजित करने की भी योजना बना रही है, ताकि उनके संगीत और देशभक्ति से जुड़े योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके।
ये होंगे मुख्य अतिथि
समिति के अनुसार, टूर्नामेंट के पहले दिन सेवानिवृत्त डीआईजी विनोद मुख्य अतिथि होंगे। 14 अगस्त को कर्नल महेश गुरुंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि समापन समारोह के मुख्य अतिथि के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube