सीमा शर्मा बनीं हिमाचल महिला कांग्रेस की राज्य उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायज़ादा से की मुलाकात

Published:

नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, महिला सशक्तिकरण और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प।

ऊना ब्लॉक कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा को हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस का राज्य उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायज़ादा से शिष्टाचार भेंट कर उनका विशेष आभार व्यक्त किया।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

इस अवसर पर सीमा शर्मा ने कहा कि वह महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा पार्टी के समस्त शीर्ष नेतृत्व की आभारी हैं, जिन्होंने उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

महिला सशक्तिकरण और संगठन को मजबूत करना होगी प्राथमिकता

सीमा शर्मा ने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ उनकी प्राथमिकता महिलाओं को संगठन से जोड़ने और उनके अधिकारों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने की होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि ऊना सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।

सतपाल सिंह रायज़ादा के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी मजबूती

सीमा शर्मा ने पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायज़ादा का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में ऊना जिले में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें