'कृषि सिर्फ व्यवसाय नहीं, मेरी जीवनशैली है': रोहड़ू की लक्षिता शर्मा बनीं डिजिटल एप्पल मार्केटिंग की प्रेरणा

Published:

FruitX की सहायक प्रबंधक ने युवाओं और बागवानों को दिया संदेश, कहा- आत्मविश्वास और तकनीक से बदल रही है सेब विपणन व्यवस्था

हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू की रहने वाली और FruitX में सहायक प्रबंधक के रूप में कार्यरत लक्षिता शर्मा का कहना है कि कृषि और बागवानी उनके लिए केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा है।

सेब उत्पादक परिवार से होने के कारण उन्होंने बचपन से ही बागवानों की मेहनत, चुनौतियों और जरूरतों को करीब से देखा, जिसने उन्हें इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

लक्षिता शर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा गुरुकुल स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय (पालमपुर) से बीएससी (कृषि) तथा आईआईपीएम, बेंगलुरु से एमबीए की डिग्री हासिल की। वर्तमान में वे FruitX में सहायक प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं।

डिजिटल और पारदर्शी सेब विपणन पर जोर

लक्षिता ने बताया कि FruitX मुख्य रूप से सेब और अनार के कारोबार से जुड़ा है। कंपनी का उद्देश्य बागवानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, उसी दिन भुगतान और पूरी तरह डिजिटल एवं पारदर्शी बिक्री प्रक्रिया उपलब्ध कराना है, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो।

पहली नीलामी का अनुभव रहा यादगार

अपने पहले नीलामीकर्ता (Auctioneer) के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि शुरुआत में वे काफी घबराई हुई थीं। हालांकि नीलामी शुरू होते ही उनका आत्मविश्वास बढ़ गया और उन्होंने महसूस किया कि यदि सीखने की इच्छा और खुद पर भरोसा हो तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता।

बागवानों से FruitX मंडी आने की अपील

उन्होंने प्रदेश के सेब उत्पादकों से आग्रह किया कि वे कम से कम एक बार FruitX मंडी का दौरा करें और डिजिटल नीलामी प्रणाली को स्वयं देखें। उन्होंने कहा कि कंपनी पूरी पारदर्शिता के साथ बिक्री प्रक्रिया पूरी करती है और किसानों को उसी दिन भुगतान उपलब्ध कराया जाता है।

उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों से FruitX सेब विपणन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, कुशल और किसान हितैषी बनाने की दिशा में काम कर रही है।

युवतियों को दिया प्रेरणादायक संदेश

लक्षिता शर्मा ने हिमाचल के युवाओं, विशेषकर युवतियों से कहा कि कोई भी क्षेत्र केवल पुरुषों या महिलाओं तक सीमित नहीं है। यदि मन में आगे बढ़ने का जुनून हो तो सामाजिक रूढ़ियों से ऊपर उठकर आत्मविश्वास के साथ काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि महिलाएं लंबे समय से कृषि और बागवानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, अब उन्हें मंडियों और कृषि विपणन व्यवस्था में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने विश्वास जताया कि आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और निरंतर सीखने की इच्छा के साथ युवा पीढ़ी कृषि एवं बागवानी क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सकती है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें