पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और पैरा बहुउद्देशीय कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती; ₹6000 से ₹7100 तक मिलेगा मासिक मानदेय
हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए जल शक्ति विभाग ने रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया है। विभाग ने प्रदेशभर में पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और पैरा बहुउद्देशीय कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी जल शक्ति मंडलों में इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
भर्ती का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं के संचालन और रखरखाव के लिए स्थानीय स्तर पर मानव संसाधन उपलब्ध कराना है।
इतना मिलेगा मानदेय
चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिदिन 6 घंटे सेवाएं देनी होंगी।
पैरा पंप ऑपरेटर – ₹7100 प्रतिमाह
पैरा फिटर – ₹7100 प्रतिमाह
पैरा बहुउद्देशीय कार्यकर्ता – ₹6000 प्रतिमाह
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थियों को संबंधित जल शक्ति मंडल कार्यालय में जाकर ऑफलाइन आवेदन जमा करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
पैरा पंप ऑपरेटर एवं पैरा फिटर
मान्य ट्रेड (पैरा पंप ऑपरेटर)
इलेक्ट्रीशियन
वायरमैन
डीजल मैकेनिक
पंप मैकेनिक
मोटर मैकेनिक
पंप ऑपरेटर-कम-मैकेनिक
पैरा फिटर
फिटर ट्रेड
प्लंबर ट्रेड प्रमाणपत्र
पैरा बहुउद्देशीय कार्यकर्ता
10 अंकों के आधार पर होगा चयन
पैरा पंप ऑपरेटर / पैरा फिटर
पैरा बहुउद्देशीय कार्यकर्ता
8वीं के अंक – 6 अंक
अनुभव – 2 अंक
शारीरिक परीक्षण – 2 अंक
कौशल परीक्षण में क्या होगा?
पैरा पंप ऑपरेटर के लिए पंपों की सामान्य मरम्मत, मोटर और इलेक्ट्रिकल फॉल्ट की पहचान, अलाइनमेंट तथा वाल्व संचालन की जानकारी परखी जाएगी।
पैरा फिटर के लिए पाइपलाइन लीकेज ठीक करना, थ्रेडिंग और पाइप फिटिंग उपकरणों के संचालन की क्षमता का परीक्षण होगा।
तीनों पदों के लिए शारीरिक परीक्षण अनिवार्य रहेगा, जिसमें पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में कार्य करने की क्षमता भी देखी जाएगी।
आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ निम्न दस्तावेज जमा करने होंगे:
हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र
शैक्षणिक प्रमाणपत्र एवं अंकतालिका
आईटीआई प्रमाणपत्र (जहां लागू हो)
आयु प्रमाणपत्र
चरित्र प्रमाणपत्र
आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
बीपीएल प्रमाणपत्र
अनुभव प्रमाणपत्र
20 अगस्त तक करें आवेदन
जल शक्ति विभाग के कसुम्पटी मंडल में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है। अन्य मंडलों में अंतिम तिथि अलग-अलग हो सकती है।
हर तीन महीने में होगा कार्य मूल्यांकन
चयनित कर्मचारियों के कार्य का प्रत्येक तीन महीने में मूल्यांकन किया जाएगा। लगातार असंतोषजनक प्रदर्शन मिलने पर नियमानुसार नोटिस जारी कर सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube