मिशन-2027 की तैयारी में कांग्रेस तेज: 8 अगस्त को हिमाचल आएंगे AICC महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, संगठन और सरकार की होगी समीक्षा

Published:

मंत्रियों, विधायकों, राजनीतिक मामलों की समिति और फ्रंटल संगठनों के साथ होंगी अहम बैठकें, संगठन को मजबूत बनाने और चुनावी रणनीति पर रहेगा फोकस

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव के.

सी. वेणुगोपाल 8 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल प्रदेश पहुंचेंगे। पहले उनका दौरा 16 अगस्त को प्रस्तावित था, लेकिन संगठनात्मक प्राथमिकताओं को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव कर इसे 8 अगस्त निर्धारित किया गया है।

के. सी. वेणुगोपाल इससे पहले भी संगठन सृजन अभियान के तहत कांगड़ा में आयोजित जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर संगठन को मजबूत करने का संदेश दे चुके हैं।

इस बार भी उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य प्रदेश कांग्रेस संगठन की समीक्षा और आगामी चुनावों की रणनीति तय करना रहेगा। बैठकों का स्थान अभी आधिकारिक रूप से तय नहीं हुआ है, हालांकि सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ के निकट परवाणू या कसौली में से किसी एक स्थान पर उच्चस्तरीय बैठकें आयोजित की जा सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने दौरे की पुष्टि करते हुए बताया कि संगठन महासचिव का प्रवास करीब डेढ़ दिन का रहेगा। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्रियों, कांग्रेस विधायकों, राजनीतिक मामलों की समिति (Political Affairs Committee), फ्रंटल संगठनों और विभिन्न विभागों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें

होंगी। इन बैठकों में सरकार के कामकाज, संगठन की स्थिति और भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान के राज्य दौरे के दौरान हमेशा संगठन और सरकार के प्रदर्शन की समीक्षा की जाती है। इस बार भी मुख्य फोकस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा मिशन-2027 के लिए प्रभावी रोडमैप तैयार करने पर रहेगा।

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि समय रहते संगठन को मजबूत कर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना पार्टी की प्राथमिकता है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें