भारी बारिश के बीच यशवंत चौक पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, हिमाचल निर्माण में डॉ. परमार के योगदान को किया याद
हिमाचल प्रदेश के निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार की जयंती के अवसर पर मंगलवार को भाजपा मंडल नाहन द्वारा यशवंत चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। भारी बारिश के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए और डॉ. परमार के हिमाचल निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. परमार के आदर्शों को नमन करते हुए प्रदेश के विकास में उनके योगदान को स्मरण किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. परमार का जीवन और उनकी कार्यशैली आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरे प्रदेश में हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। इसी कड़ी में नाहन भाजपा मंडल ने भी उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उन्होंने कहा कि डॉ. वाईएस परमार के अथक प्रयासों के कारण ही हिमाचल प्रदेश को अपनी अलग पहचान और राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी, जिसका लाभ आज हर हिमाचलवासी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी सदैव डॉ. परमार के योगदान के ऋणी रहेंगे और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते रहेंगे।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube