बगनाल खड्ड में उफान से 15 कनाल मक्की की फसल तबाह, कई घरों में घुसा पानी

बगनाल खड्ड में उफान से 15 कनाल मक्की की फसल तबाह, कई घरों में घुसा पानी
बगनाल खड्ड में उफान से 15 कनाल मक्की की फसल तबाह, कई घरों में घुसा पानी

Published:

अंब की बेहड़ जसवां पंचायत में बारिश से भारी नुकसान, ग्रामीणों ने खड्ड की सफाई और मुआवजे की मांग उठाई

विकास खंड अंब की ग्राम पंचायत बेहड़ जसवां के वार्ड-6 में हुई भारी बारिश के बाद बगनाल खड्ड उफान पर आ गई। तेज बहाव के चलते करीब 10 से 15 कनाल मक्की की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई, जबकि कई घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

ग्रामीणों के अनुसार रात करीब दो से तीन बजे अचानक खड्ड का जलस्तर बढ़ गया, जिससे पानी रिहायशी क्षेत्रों में प्रवेश कर गया। इसके बाद सितार दीन, लियाकत अली, शियाकत अली, कुरसूम अख्तर सहित कई परिवार पूरी रात घरों से पानी निकालने में जुटे रहे। इस दौरान खेतों में खड़ी मक्की की फसल बह गई और घरों में रखा घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी बरसात के दौरान ऐसी ही स्थिति बनी थी, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि खड्ड की नियमित सफाई और झाड़ियों की कटाई नहीं होने से पानी की निकासी बाधित होती है, जिसके कारण हर वर्ष बरसात में खेतों और घरों को नुकसान झेलना पड़ता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से बगनाल खड्ड की तत्काल सफाई, बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू करने और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

पंचायत उपप्रधान राज पाल शर्मा ने कहा कि इस मामले को संबंधित विभाग और बाढ़ नियंत्रण बोर्ड के समक्ष उठाया जाएगा तथा समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें