राहुल गांधी देश के लिए खतरा, छात्रों को भड़काते हैं; कंगना रनौत का बड़ा हमला

राहुल गांधी देश के लिए खतरा, छात्रों को भड़काते हैं; कंगना रनौत का बड़ा हमला
राहुल गांधी देश के लिए खतरा, छात्रों को भड़काते हैं; कंगना रनौत का बड़ा हमला

Published:

रांची में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के आंदोलन पर बोलीं मंडी सांसद कंगना रनौत, कहा- झारखंड में छात्रों की समस्याओं पर कांग्रेस चुप है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी छात्रों की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय उन्हें भड़काने का काम करते हैं।

'देश के लिए खतरा बनकर निकलते हैं राहुल गांधी'

कंगना रनौत ने कहा कि आज की 'जेन-जी' पीढ़ी कई तरह की परेशानियों का सामना कर रही है और यह स्थिति वर्षों से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में छात्र अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों का इस्तेमाल करती है।

उन्होंने कहा,
"झारखंड में जहां छात्रों की स्थिति बेहद खराब है, वहां कांग्रेस का कोई नेता नहीं पहुंच रहा। राहुल गांधी वहां नहीं जा रहे हैं, लेकिन जब बच्चों को उकसाने की बात आती है तो राहुल गांधी सबसे पहले देश के लिए खतरा बनकर सामने आते हैं।"

13 दिन से आंदोलन कर रहे हैं छात्र

झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर छात्र पिछले 13 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस बीच कंगना रनौत के बयान ने इस मुद्दे को लेकर सियासी बहस और तेज कर दी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें