मणिमहेश यात्रा पर मातम: श्रद्धालुओं की थार पर गिरा विशाल पत्थर, पंजाब के युवक की मौत

मणिमहेश यात्रा पर मातम: श्रद्धालुओं की थार पर गिरा विशाल पत्थर, पंजाब के युवक की मौत
मणिमहेश यात्रा पर मातम: श्रद्धालुओं की थार पर गिरा विशाल पत्थर, पंजाब के युवक की मौत

Published:

चम्बा।
हिमाचल प्रदेश में मणिमहेश यात्रा के दौरान बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बकाणी के समीप पहाड़ी से अचानक विशाल पत्थर गिरने से श्रद्धालुओं की थार गाड़ी इसकी चपेट में आ गई।

पत्थर सीधे वाहन के सनरूफ पर गिरा, जिससे पंजाब के होशियारपुर निवासी 40 वर्षीय माखन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय वाहन में कुल पांच श्रद्धालु सवार थे, जबकि अन्य चार श्रद्धालु सुरक्षित बच गए।

बकाणी के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु पंजाब से पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए भरमौर जा रहे थे। जैसे ही उनकी थार बकाणी क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक पहाड़ी से एक विशाल चट्टान वाहन पर आ गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि वाहन में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पत्थर सीधे सनरूफ पर गिरने से माखन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

बारिश के चलते बढ़ा खतरा

चम्बा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों से संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त सावधानी बरतने तथा मौसम विभाग और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें