समाचार संग्रह: पृष्ठ 18
- हिमाचल विधानसभा में आज रोजगार और रिक्त पदों पर घमासान, कांग्रेस की एक लाख नौकरियों की गारंटी पर घिरेगी सरकार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन रोजगार और सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं। भाजपा विधायक कांग्रेस की हर साल एक लाख नौकरियां देने की गारंटी को लेकर सरकार से जवाब मांगेंगे।
वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वास्थ्य पर हुई चर्चा का जवाब देंगे और कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया निशुल्क बिजली का मुद्दा उठाएंगे।
- रफ़ी नाइट ‘आवाज़ दिल की’ सीजन-11 का ऐलान, 3-4 अक्टूबर को सोलन में सजेगा सुरों का मंच
विजय फोरम की ओर से आयोजित लोकप्रिय रफ़ी नाइट ‘आवाज़ दिल की’ सीजन-11 का ऐलान हो गया है। कार्यक्रम का आयोजन 3 और 4 अक्टूबर को मुरारी मार्केट, मॉल सोलन में किया जाएगा। प्रतियोगिता में सिंगिंग और डांसिंग दोनों प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हिस्सा ले सकेंगे। ऑडिशन 30 अगस्त से पांवटा साहिब से शुरू होंगे।
- मानवी संस्था ने 50 जरूरतमंद स्कूली बच्चों को बांटे गर्म स्वेटर, खिले चेहरे
सर्दियों की दस्तक से पहले जरूरतमंद स्कूली बच्चों की मदद के लिए मानवी संस्था ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ाश, खुफ़टधार के 50 विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किए। संस्था की इस पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिठाइयां भी बांटी गईं।
- राष्ट्रगान विवाद पर विक्रमादित्य सिंह का BJP पर हमला, बोले- जनहित के मुद्दों पर चर्चा करे विपक्ष
हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के कथित अपमान को लेकर जारी विवाद के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और पिछले तीन दिनों से सदन की कार्यवाही बाधित करने की कोशिश की जा रही है।
मंत्री ने कहा कि मानसून के बाद प्रदेश में करीब 800 किलोमीटर सड़कों की टारिंग करवाई जाएगी।
- राष्ट्रगान विवाद पर जयराम ठाकुर का पलटवार, बोले- वीडियो ने साफ कर दिया, नहीं हुआ कोई अपमान
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के कथित अपमान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी वीडियो के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने दावा किया कि वीडियो में सभी विधायक राष्ट्रगान का सम्मान करते हुए दिखाई दे रहे हैं और कहीं भी अपमान जैसा कुछ नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरा विवाद राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के प्रोटोकॉल को लेकर है।
- राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत विवाद पर धर्माणी का BJP पर हमला, बोले- विवाद खड़ा करने वाले मांगें माफी
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी मुद्दा बन गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों देश के सम्मान के प्रतीक हैं। उन्होंने भाजपा पर राष्ट्रवाद के मुद्दे पर राजनीति करने और गंभीर मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।
- कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी और निजी बस की टक्कर में दो युवाओं की मौत
कुल्लू में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोहलूनाला के पास मंगलवार रात स्कूटी और निजी बस की जोरदार टक्कर में दो युवाओं की मौत हो गई। हादसा रात करीब पौने दस बजे हुआ। स्कूटी चालक कशिश सिहली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे आदित्य ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- रोहड़ू में पब्बर नदी में नहाते समय दो 16 वर्षीय किशोर डूबे, NDRF ने संभाला सर्च ऑपरेशन
शिमला जिले के रोहड़ू में पब्बर नदी में नहाते समय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बॉयज रोहड़ू में पढ़ने वाले दो 16 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गए। हादसे की सूचना मंगलवार रात को मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। दोनों किशोरों की तलाश के लिए शिमला से NDRF की टीम भी मौके पर पहुंची है।
- शिमला के बालूगंज में मिठाइयों की चाशनी में मिले कॉकरोच, 2 क्विंटल मिठाइयां मौके पर नष्ट
त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने शिमला के बालूगंज बाजार में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। एक मिठाई प्रतिष्ठान में गुलाब जामुन और रसगुल्लों की चाशनी में कॉकरोच मिलने के बाद करीब 2 क्विंटल मिठाइयां मौके पर नष्ट करवाई गईं। विभाग ने कलर्ड रसगुल्ला, बर्फी, मिल्क केक, घी समेत 7 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं।
- थाची मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बांधा समां, पहाड़ी गीतों पर जमकर झूमे दर्शक
थाची मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या रंगारंग प्रस्तुतियों से सराबोर रही। कुर्मदत्त भारती, भाग सिंह, चंपा ठाकुर, टिकम राम कुल्लू, दवेन्द्र भारद्वाज सहित स्थानीय और सराज के विभिन्न गांवों से पहुंचे कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। पहाड़ी गीतों और लोक प्रस्तुतियों पर देर रात तक दर्शक झूमते रहे।
- दधोल में कैंटर की टक्कर के बाद कथित गौ तस्करी का खुलासा, जम्मू-कश्मीर नंबर के वाहन पर लगी थी हरियाणा की प्लेट
बिलासपुर के दधोल के पास कैंटर की दूसरी गाड़ी से टक्कर के बाद कथित गौ तस्करी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कैंटर में गाय-बैलों को ठूंसकर ले जाया जा रहा था। वाहन जम्मू-कश्मीर नंबर का बताया जा रहा है, जबकि उस पर हरियाणा की नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- आर्य समाज मंदिर मंडी में श्रावणी पर्व वेद सप्ताह का शुभारंभ, हवन और वैदिक भजनों से गूंजा माहौल
आर्य समाज मंदिर मंडी में हवन, मंत्रोच्चारण और वैदिक भजनों के साथ श्रावणी पर्व वेद सप्ताह का शुभारंभ हुआ। 24 से 30 अगस्त तक चलने वाले इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के बागपत से आए आचार्य डॉ. धीरज कुमार वेद ज्ञान और प्रवचन देंगे, जबकि सहारनपुर के भजनोपदेशक प्रताप सिंह आर्य भजनों की प्रस्तुति देंगे।
- नूरपुर के सुलयाली आयुर्वेदिक अस्पताल में जलौका और पंचकर्म से हो रहा उपचार, पंजाब-जम्मू से भी पहुंच रहे मरीज
नूरपुर के सुलयाली स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से मरीजों का उपचार किया जा रहा है। 10 बिस्तरों वाले अस्पताल में जलौका पद्धति यानी लीच थेरेपी और पंचकर्म की सुविधा उपलब्ध है।
त्वचा रोगों के उपचार के लिए शुरू की गई जलौका पद्धति के कारण अस्पताल को विशेष पहचान मिली है और पंजाब, जम्मू-कश्मीर समेत हिमाचल के विभिन्न जिलों से मरीज यहां उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
- जोगिंदरनगर से औषधीय पौधों का केंद्र शिफ्ट करने का फैसला, विधायक प्रकाश राणा ने विधानसभा में जताया विरोध
जोगिंदरनगर स्थित आयुष मंत्रालय के नेशनल मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड के अधीन संचालित रीजनल-कम-फैसिलिटेशन सेंटर को नौणी, सोलन शिफ्ट करने के फैसले का स्थानीय विधायक प्रकाश राणा ने विधानसभा में विरोध किया है। उन्होंने सरकार से केंद्र का स्थानांतरण रोकने और इसे जोगिंदरनगर में ही यथावत रखने की मांग की।
- पैसों के लिए नाबालिग बेटे को ठेकेदार को बेचने का आरोप, जम्मू-कश्मीर से हिमाचल लाकर करवाया मजदूरी
जम्मू-कश्मीर के राजोरी क्षेत्र में एक दंपती पर पैसों के लिए अपने नाबालिग बच्चे को ठेकेदार को बेचने का आरोप लगा है। ठेकेदार कथित तौर पर बच्चे को हिमाचल प्रदेश लाया और सिरमौर में एक व्यक्ति के घर पर काम करने के लिए रखा। शिकायत मिलने के बाद चाइल्डलाइन, बाल कल्याण समिति और सिरमौर पुलिस की मदद से बच्चे को रेस्क्यू कर शिमला के शेल्टर होम पहुंचाया गया।
- हिमाचल में मानसून का कहर जारी, 98 सड़कें बंद; 1,168 करोड़ से ज्यादा का नुकसान
हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश का असर लगातार जारी है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की 26 अगस्त सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 98 सड़कें बंद हैं।
मंडी में सबसे ज्यादा 49 और कुल्लू में 23 सड़कें प्रभावित हैं। वहीं पांच बिजली ट्रांसफॉर्मर और 20 पेयजल योजनाएं भी बाधित हैं। 25 अगस्त तक मानसून से राज्य को 1,168.97 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है।
- चंबाघाट में अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, रेहड़ी-फड़ी और ठेले हटाए; दुकानदारों में रोष
चंबाघाट क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे लगी रेहड़ी-फड़ी, ठेले और अन्य सामान हटाया। इस दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालान भी किए गए। कार्रवाई से रेहड़ी-फड़ी संचालकों में रोष है और उन्होंने स्थायी व्यवस्था की मांग उठाई है।
- एनएचएम कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान मिलने पर जताया आभार, अब स्थायी नीति और नियमितीकरण की मांग
धर्मशाला में एनएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ ने संशोधित वेतनमान की अधिसूचना जारी होने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। संघ ने कहा कि अब करीब 2500 एनएचएम कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति और नियमितीकरण की मांग को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।
- ऊना कॉलेज में फीस कटौती को लेकर फिर गरमाया विवाद, ABVP और कॉलेज प्रशासन आमने-सामने
ऊना के पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में फीस वृद्धि का विवाद मंगलवार को फिर तनावपूर्ण हो गया। 13 दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे ABVP कार्यकर्ताओं ने 50 प्रतिशत फीस कटौती की मांग रखी, जबकि सेल्फ फाइनेंस मैनेजमेंट कमेटी ने अधिकतम 20 प्रतिशत कटौती का प्रस्ताव दिया। घटना को लेकर कॉलेज प्रशासन और ABVP ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।
- राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में चौहारघाटी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 10 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन
मनाली में आयोजित राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में चौहारघाटी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 10 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की कुराश चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ, जबकि चार खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
- नूरपुर के टीका नगरोटा जंगल में नियमों के विपरीत विरोजा निकालने का आरोप, 29 चीड़ के पेड़ों पर मिली अनियमितता
वन मंडल नूरपुर के टीका नगरोटा जंगल में चीड़ के पेड़ों से कथित तौर पर नियमों के विपरीत विरोजा निकालने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद वन विभाग की जांच में 29 पेड़ों पर नियमों के विपरीत काम पाया गया और करीब 31 किलो विरोजा जब्त किया गया।
- अग्निवीर योजना बंद करने की मांग पर CM सुक्खू बोले- प्रधानमंत्री को लिखूंगा पत्र, हिमाचल के युवाओं के साथ हुआ नुकसान
भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में पूर्व सैनिकों ने अग्निवीर योजना बंद करने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर हिमाचल के पूर्व सैनिकों की भावनाओं से अवगत करवाएंगे और सेना में नियमित भर्ती के पक्ष में हैं।
- रोबोटिक सर्जरी से पहले अस्पतालों में डॉक्टर और दवा सुनिश्चित करे सरकार: राकेश जामवाल
हिमाचल विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता राकेश जामवाल ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार रोबोटिक सर्जरी और अत्याधुनिक मशीनों की बात कर रही है, जबकि अस्पतालों में आम मरीज दवा, डॉक्टर और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशान है।
- राष्ट्रगान विवाद पर भाजपा का पलटवार, विपिन परमार बोले- विधायकों ने पूरा सम्मान किया, कांग्रेस आरोप वापस ले
हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्र गीत के कथित अपमान को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा विधायक दल ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा विधायकों ने राष्ट्रगान का पूरा सम्मान किया। भाजपा ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं से आरोप वापस लेने और सदन में माफी मांगने की मांग की है।
- पांवटा साहिब के रामपुर घाट में बड़ा हादसा, अनियंत्रित वाहन ने गैस एजेंसी की गाड़ी और स्कूटी को मारी टक्कर
पांवटा साहिब के रामपुर घाट में गैस एजेंसी के बाहर मंगलवार को एक अनियंत्रित वाहन ने गैस एजेंसी की गाड़ी और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
- शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की कथित सप्लायर महिला देहरादून से गिरफ्तार
शिमला पुलिस की नेरवा टीम ने प्रतिबंधित कोडीन आधारित कफ सिरप की कथित तस्करी के मामले में देहरादून से 35 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में महिला की भूमिका कथित मुख्य सप्लायर के रूप में सामने आई है।
- CM सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- बिना मुद्दे की राजनीति कर रहा विपक्ष, व्हाइट पेपर कमेटी खोलेगी भ्रष्टाचार की पोल
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे की राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल के कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए गठित व्हाइट पेपर कमेटी जांच के बाद तथ्यों को जनता के सामने रखेगी।
- महंगाई पर कांग्रेस नेता संदीप सांख्यान का केंद्र पर हमला, बोले- चीनी के बढ़ते दाम से आम जनता परेशान
देश में बढ़ती महंगाई को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने चीनी के बढ़ते दामों, बेरोजगारी और रुपये के अवमूल्यन को लेकर सरकार से जवाब मांगा।
- भरमौर में ग्रीन टैक्स के नाम पर कथित अवैध वसूली से टैक्सी ऑपरेटरों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
चम्बा की टैक्सी यूनियनों ने भरमौर में ग्रीन टैक्स के नाम पर 100 और 200 रुपये की कथित अतिरिक्त पर्ची वसूली का विरोध किया है। यूनियनों ने उपायुक्त चम्बा को ज्ञापन सौंपकर वसूली पर रोक लगाने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
- गुरु रविदास जयंती पर भाजपा की कलश यात्रा को लेकर उठे सवाल, एमआर दरोच ने मांगी मिट्टी की प्रमाणिकता
गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा उनके पैतृक गांव से लाई गई मिट्टी के कलश को लेकर हिमाचल प्रदेश गुरु रविदास महासभा के प्रदेशाध्यक्ष एमआर दरोच ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने मिट्टी के स्थान, संग्रह प्रक्रिया और प्रमाणिकता को सार्वजनिक करने की मांग की है।
- हिमाचल में प्याज-चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने को बढ़ाई निगरानी
हिमाचल प्रदेश में प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने जमाखोरी और कृत्रिम किल्लत पैदा करने वालों पर निगरानी बढ़ा दी है। त्योहारों को देखते हुए राशन डिपो में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए 35,600 क्विंटल चीनी का विशेष ऑर्डर दिया गया है। वहीं, चीनी व्यापारियों और डीलरों के लिए अधिकतम 4,000 क्विंटल स्टॉक की सीमा तय की गई है।
- सुजानपुर सिविल अस्पताल का एक गेट फिर बंद, लोगों को आवाजाही में परेशानी; प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल
सुजानपुर सिविल अस्पताल का एक गेट अस्पताल प्रशासन ने दोबारा बंद कर दिया है। कुछ दिन पहले लोगों की सुविधा के लिए खोले गए इस गेट के बंद होने से मरीजों और तीमारदारों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गेट बंद करने का कारण स्पष्ट करने और दोनों तरफ के गेट खोलने की मांग की है।
- MMU अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, दो माह से वेतन न मिलने का आरोप
MMU अस्पताल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार ने पिछले दो माह से उनका वेतन जारी नहीं किया है। वेतन न मिलने से आर्थिक संकट का सामना कर रहे कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में धरना दिया। AITU ने भी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए जल्द वेतन जारी करने की मांग की है।
- शिमला में आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, नीति बनाने और नौकरी की सुरक्षा की उठाई मांग
हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से आए आउटसोर्स कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नौकरी की सुरक्षा, समान काम-समान वेतन और ड्यूटी के दौरान दिव्यांग या जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवारों को मुआवजा व रोजगार देने की मांग उठाई।
- पडोह बांध में CISF जवान और पार्टटाइम वर्कर्स विवाद ने पकड़ा तूल, BBMB ने FIR दर्ज करने के दिए आदेश
पडोह बांध सुरक्षा में तैनात CISF जवान पर दो पार्टटाइम वर्कर्स से कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। बड़ी संख्या में वर्कर्स BBMB कार्यालय पहुंचे और FIR दर्ज करने की मांग की। गहमागहमी के बाद BBMB ने संबंधित CISF जवान के खिलाफ पुलिस चौकी पडोह में मामला दर्ज करवाने के आदेश दिए।
- पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की युवा आक्रोश रैली, कांग्रेस सरकार से रोजगार पर मांगा हिसाब
भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर युवा मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की कथित युवा विरोधी नीतियों और रोजगार के वादों को पूरा न करने के विरोध में युवा आक्रोश रैली निकाली गई। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सरकार से पिछले पौने चार वर्षों में युवाओं को दिए गए रोजगार का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने और श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर हमीरपुर में 27 अगस्त को होगा ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम, NIT से जुड़ेंगे बड़ी संख्या में युवा
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत जिला हमीरपुर की ओर से 27 अगस्त को NIT हमीरपुर में विशेष ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा। इसके बाद स्थानीय युवा, खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि खेल विकास, युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे।
- राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले ऊना में 27 अगस्त को बड़ा युवा संवाद, 8 लाख युवाओं से जुड़ेंगे पीएम मोदी
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को देशभर में प्री-इवेंट आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 1400 स्थानों पर मौजूद लगभग आठ लाख युवाओं से संवाद करेंगे। ऊना जिले में आईआईआईटी सलोह, एसवीएसडी पीजी कॉलेज भटोली और राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में कार्यक्रम का प्रसारण होगा।
- पीरनिगाह मंदिर के संचालन को लेकर विवाद गरमाया, जिला परिषद उपाध्यक्ष ने सरकार-प्रशासन पर साधा निशाना
ऊना के पीरनिगाह मंदिर के संचालन अधिकार को लेकर ग्राम पंचायत बसोली और जिला प्रशासन के बीच विवाद मंगलवार को भी जारी रहा। जिला परिषद उपाध्यक्ष अविनाश मेनन ने पत्रकार वार्ता कर सरकार और प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया।
उन्होंने नई पंचायत के गठन के बाद मंदिर का संचालन तत्काल ग्राम पंचायत को सौंपने और ग्रामीणों के विरोध पर लगाई गई धारा 163 हटाने की मांग की।
- चकमोह संस्कृत महाविद्यालय में छात्रों का धरना, शिक्षकों के रिक्त पद और जर्जर भवन को लेकर ABVP का प्रदर्शन
श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय चकमोह में विभिन्न समस्याओं और छात्र मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने धरना प्रदर्शन किया। ABVP ने शिक्षकों के रिक्त पद भरने, जर्जर भवन व फर्नीचर की मरम्मत और चयनित भूमि पर छात्रावास का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग उठाई।
- बिलासपुर के हवाण गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की
बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के हवाण गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर दर्ज दो एफआईआर का मामला जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने मामले की न्यायिक या सीबीआई जांच करवाने, जांच अधिकारी बदलने और कथित पुलिस दबाव से राहत देने की मांग उठाई है।
- बद्दी में शराब पार्टी के दौरान विवाद, 26 वर्षीय युवक की हत्या; अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में 26 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जट्टी माजरा गांव में कुछ युवक एक कमरे में जुटे थे, जहां कहासुनी के बाद दीपक कुमार के सिर पर किसी वस्तु से वार किए जाने का आरोप है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- हिमाचल विधानसभा में बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्ती पर घमासान, विपक्ष ने सरकार पर लगाए युवाओं से धोखे के आरोप
हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस हुई। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से बाहर आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर युवाओं से रोजगार का वादा पूरा न करने का आरोप लगाया, जबकि पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आउटसोर्स भर्तियों में मेरिट और पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए स्वतंत्र जांच की मांग की।
- मणिमहेश यात्रा आज से शुरू, हेली टैक्सी सेवा बहाल; पैदल यात्रा पर भरमौर प्रशासन आज लेगा फैसला
उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा आज से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। भरमौर और होली से गौरीकुंड के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू कर दी गई है। बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग की मरम्मत के बाद भरमौर प्रशासन आज पैदल यात्रा शुरू करने पर फैसला लेगा। जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को छोटा शाही स्नान होगा।
- हिमाचल में आज भारी बारिश का अलर्ट, शिमला-सिरमौर-सोलन में अति-भारी वर्षा की चेतावनी; 125 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में अति-भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दोपहर बाद तक भारी वर्षा की चेतावनी दी है। राज्य में भूस्खलन और मलबे के कारण 125 सड़कें बंद हैं, जबकि मानसून सीजन में अब तक 1,149.49 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है।
- चंबा में भारी भूस्खलन से लूणा-सामरा मार्ग बंद, चार पंचायतों की आवाजाही प्रभावित
चंबा के लूणा-सामरा मार्ग पर मंगलवार सुबह भारी भूस्खलन होने से सड़क पर मलबा और पत्थर आ गए। इसके चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई और रहनू कोठी, जगत, क्रूर व छतराड़ी पंचायतों का संपर्क प्रभावित हुआ। लोक निर्माण विभाग ने मलबा हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- हिमाचल विधानसभा के बाहर भाजपा-कांग्रेस का प्रदर्शन, हिमकेयर और महंगी चीनी को लेकर आमने-सामने
हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा और कांग्रेस विधायकों ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा ने हिमकेयर योजना में मरीजों को उपचार न मिलने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस ने चीनी के बढ़ते दाम को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
- पालमपुर में शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता घर से लापता, पति ने 5 लाख के गहने और 50 हजार नकदी ले जाने का लगाया आरोप
कांगड़ा के पालमपुर क्षेत्र में शादी के करीब डेढ़ माह बाद नवविवाहिता के घर से चले जाने का मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि महिला करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद लेकर चली गई। शादी से पहले दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। फिलहाल मामले में पुलिस शिकायत दर्ज होने की जानकारी नहीं है।
- पांवटा साहिब में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण, खेल मैदान के सौंदर्यीकरण की पहल
सिरमौर के पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में वरिष्ठ नागरिक परिषद और राज्य कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
- शिमला के रेड टेप स्टोर को बड़ा झटका, कैरी बैग के 10 रुपये वसूलना पड़ा महंगा; 24 हजार रुपये देने के आदेश
शिमला के मालरोड स्थित रेड टेप स्टोर में सामान खरीदने के बाद कैरी बैग के लिए 10 रुपये अतिरिक्त वसूलने पर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने कड़ा फैसला सुनाया है। आयोग ने तीन मामलों में कैरी बैग की राशि लौटाने के साथ उपभोक्ताओं को मानसिक प्रताड़ना और मुकदमा खर्च के लिए कुल 24 हजार रुपये देने के आदेश दिए हैं।
- हिमाचल में भांग की खेती होगी आसान, सरकार ने लाइसेंस शुल्क में की बड़ी कटौती
हिमाचल प्रदेश सरकार ने औषधीय एवं वैज्ञानिक उपयोग के लिए भांग की नियंत्रित खेती को बढ़ावा देने के लिए लाइसेंस शुल्क में बड़ी कटौती की है। खेती का लाइसेंस शुल्क 3 लाख से घटाकर 1 लाख रुपये प्रति बीघा और प्रसंस्करण एवं विनिर्माण इकाइयों का वार्षिक शुल्क 2 करोड़ से घटाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
- ऊना में पीर निगाह मंदिर के पास बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरा मालवाहक खाई में गिरा; 50 घायल
हिमाचल प्रदेश के ऊना में पीर निगाह मंदिर के पास मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं से भरा 14 टायर वाला मालवाहक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में करीब 50 श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
- वंदे मातरम् पर राजनीति कर रही बीजेपी, मुद्दों से भटकाने की कोशिश: कुलदीप राठौर
ठियोग से कांग्रेस विधायक और AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने वंदे मातरम् को लेकर बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत को लेकर पहले कभी विवाद नहीं रहा, लेकिन अब जानबूझकर इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है।
उन्होंने महंगाई, E-20 ईंधन और धर्म-जाति के नाम पर ध्रुवीकरण को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा।
- सिरमौर में डेंगू और डायरिया का बढ़ा खतरा, बारिश के बीच मरीजों की संख्या में इजाफा
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में मानसून की भारी बारिश के बीच डेंगू और डायरिया के मामले बढ़ने लगे हैं। पांवटा साहिब समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले दो से तीन दिनों में डेंगू के कई मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से आसपास पानी जमा न होने देने, उबला हुआ पानी पीने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।
- हिमाचल के बैंकों ने 690 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले बांटे 1,203 करोड़ रुपये के ऋण
जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय बैंक सलाहकार समिति की बैठक में जून तिमाही 2026 तक बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। बैंकों ने 690.40 करोड़ रुपये के निर्धारित ऋण लक्ष्य के मुकाबले 1,203.64 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए। जिले का कुल ऋण 5,535.56 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि ऋण-जमा अनुपात 32.33 प्रतिशत रहा।
- हिमाचल में SC-ST विकास निधि कानून लागू करने की मांग, तेलंगाना की तर्ज पर बजट सुरक्षा की उठी आवाज
ऊना में डॉ. बीआर अंबेडकर मिशन अनुसूचित जाति कल्याण समिति की बैठक में एससी-एसटी वर्ग के लिए निर्धारित बजट की सुरक्षा सुनिश्चित करने और तेलंगाना की तर्ज पर विकास निधि कानून लागू करने की मांग उठी। समिति ने कहा कि निर्धारित बजट को अन्य मदों में डायवर्ट होने से रोकने के लिए प्रभावी कानूनी व्यवस्था जरूरी है।
- IIM सिरमौर छात्र की मौत का मामला गरमाया, पिता ने SIT जांच की मांग उठाई
आईआईएम सिरमौर धौलाकुआं में बीएमएस तृतीय वर्ष के 19 वर्षीय छात्र प्रारब्ध शुक्ला की मौत का मामला गंभीर होता जा रहा है। मृतक के पिता अनुपम शुक्ला ने नाहन में पत्रकार वार्ता कर मामले में तत्काल SIT गठित कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने संस्थान प्रबंधन पर समय पर परिवार को जानकारी न देने और जांच के दौरान हॉस्टल खाली करवाने सहित कई गंभीर सवाल उठाए हैं।
- हिमाचल के जलाशयों में मछलियों की बढ़ी उपलब्धता, एक सप्ताह में 110 मीट्रिक टन से अधिक मत्स्य पकड़
दो माह के मौसमी मत्स्य आखेट प्रतिबंध के बाद हिमाचल प्रदेश के प्रमुख जलाशयों में मछलियों की उपलब्धता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 15 अगस्त को प्रतिबंध हटने के बाद एक सप्ताह में पांच प्रमुख जलाशयों से 110 मीट्रिक टन से अधिक मछली पकड़ी गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में करीब 75 मीट्रिक टन पकड़ दर्ज हुई थी।
- मंडी के बैहना और दौहली वार्ड को नगर निगम से बाहर करने का प्रस्ताव नहीं, सरकार ने विधानसभा में दिया जवाब
मंडी नगर निगम के बैहना और दौहली वार्ड को नगर निगम क्षेत्र से बाहर कर दोबारा पंचायत में शामिल करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। विधायक इंद्र सिंह गांधी के तारांकित सवाल के जवाब में सरकार ने यह जानकारी विधानसभा में दी। वहीं बैहना वार्ड के लंबित चुनाव को राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श से जल्द करवाने की बात कही गई है।
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर NIT हमीरपुर में होगा ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम, PM मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत जिला हमीरपुर की ओर से 27 अगस्त को NIT हमीरपुर में विशेष ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा। इसके बाद युवाओं, खिलाड़ियों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद आयोजित किया जाएगा।
- मंडी पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 10 ASI बने सब इंस्पेक्टर और 12 हेड कॉन्स्टेबल को मिली ASI पदोन्नति
मंडी पुलिस में 22 पुलिस कर्मियों को पदोन्नति मिली है। 10 सहायक उप निरीक्षकों को सब इंस्पेक्टर और 12 हेड कॉन्स्टेबल को सहायक उप निरीक्षक बनाया गया है। एसपी मंडी ने सभी पदोन्नत कर्मियों को बधाई दी है।
- चौड़ा मैदान में टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन पर देवभूमि यूनियन ने खोला मोर्चा, राजनीतिक मंशा का लगाया आरोप
चौड़ा मैदान में मांगों को लेकर क्रमिक अनशन कर रहे ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के खिलाफ देवभूमि टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय ठाकुर ने आरोप लगाया कि कई मांगें सरकार पहले ही मान चुकी है और आंदोलन के पीछे राजनीतिक मंशा हो सकती है।
- बिलासपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे DC राहुल कुमार, विद्यार्थियों से की करियर और पढ़ाई पर चर्चा
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा का दौरा कर शैक्षणिक और आवासीय सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से करियर लक्ष्य, पढ़ाई और खेलकूद को लेकर संवाद किया तथा नशे से दूर रहकर अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
- चंबा में दो नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
चंबा जिले के किहार थाना क्षेत्र में दो नाबालिग स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विजय उर्फ विजू को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
- शांता कुमार का वंदे मातरम् विवाद पर बयान, बोले- क्या 80 साल बाद भी भारत जिन्ना और मुस्लिम लीग के अनुसार चलेगा?
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने वंदे मातरम् को लेकर जारी विवाद के बीच 1937 के घटनाक्रम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय जिन्ना और मुस्लिम लीग के विरोध के बाद गीत के दो छंद हटाए गए थे। शांता कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजाद भारत को इस मुद्दे पर किसी तरह का अन्याय स्वीकार नहीं करना चाहिए।
- एशियन गेम्स के लिए हिमाचल की चार बेटियां भारतीय कबड्डी टीम में चयनित, प्रदेश में खुशी की लहर
जापान में 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक होने वाले एशियन गेम्स के लिए हिमाचल प्रदेश की चार कबड्डी खिलाड़ियों का भारतीय महिला टीम में चयन हुआ है। रितु नेगी, पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इनमें NCOE धर्मशाला की तीन खिलाड़ियों का पहली बार एक साथ चयन हुआ है।
- हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत पर घमासान, विपक्ष का वाकआउट; जयराम ठाकुर ने मांगी वीडियो रिकॉर्डिंग
हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। करीब 28 से 30 मिनट तक सदन में गतिरोध के बाद विपक्ष ने वाकआउट कर दिया। जयराम ठाकुर ने कथित राष्ट्रगान अनादर के आरोपों के सबूत के लिए सदन की वीडियो रिकॉर्डिंग बड़ी स्क्रीन पर दिखाने की मांग की।
- अनीता वर्मा का भाजपा पर हमला, बोलीं- केंद्र के सौतेले रवैये के बावजूद हिमाचल में नहीं रुके विकास कार्य
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अनीता वर्मा ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सराहना करते हुए कहा कि आर्थिक मदद में कमी के बावजूद प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित नहीं हुए। उन्होंने भाजपा सांसदों, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार, महंगाई और वंदे मातरम को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।
- नाहन में आवारा कुत्तों से बढ़ी परेशानी, शहरवासियों ने DC सिरमौर से कार्रवाई की मांग
नाहन शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या और उनसे फैल रही गंदगी व दुर्गंध को लेकर शहरवासियों ने उपायुक्त सिरमौर को शिकायत सौंपी है। लोगों ने कुत्तों के काटने की घटनाओं और बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए स्थायी समाधान की मांग की है।
- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने सरकार को घेरा, जमीन रजिस्ट्रियों, लंपी वायरस और ट्रालों के मुद्दे उठाए
नाहन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोलन और सिरमौर में कथित अवैध जमीन रजिस्ट्रियों, लंपी वायरस से पशुधन के नुकसान और बिना नंबर चल रहे ट्रालों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मामलों की जांच और संबंधित विभागों से कार्रवाई की मांग की।
- ऊना में पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे पंचायत उपप्रधान को महिला ने जड़ा थप्पड़, FIR दर्ज
ऊना के चौआर गांव में पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे पंचायत उपप्रधान को महिला द्वारा थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। उपप्रधान की शिकायत पर अंब पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132 और 121(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- पीरनिगाह मंदिर के अधिकार को लेकर ग्रामीणों का धरना छठे दिन भी जारी, एमसी पार्क में प्रदर्शन
पीरनिगाह मंदिर के अधिकार को लेकर ग्राम पंचायत बसोली के ग्रामीणों का आंदोलन सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। मिनी सचिवालय परिसर में धारा 163 लागू होने के बाद ग्रामीणों ने एमसी पार्क ऊना में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
- राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में ‘विद्यार्थी दर्पण’ पत्रिका का भव्य विमोचन
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक महाविद्यालय पत्रिका ‘विद्यार्थी दर्पण’ का विमोचन किया गया। समारोह में प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
- HRTC पेंशनरों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, बकाया एरियर जारी करने की मांग
हिमाचल परिवहन सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण मंच ने HRTC पेंशनरों के बकाया एरियर को लेकर प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। मंच के अध्यक्ष अजमेर सिंह ने सरकार से पेंशनरों का बकाया जल्द जारी कर राहत देने की मांग की है।
- पडोह बांध पर CISF जवान और BBMB कर्मचारियों में हाथापाई का आरोप, काम बंद कर धरने पर बैठे कर्मचारी
पडोह बांध पर CISF जवान और BBMB के दो पार्ट टाइम कर्मचारियों के बीच कथित हाथापाई का मामला सामने आया है। कर्मचारियों ने जवान पर मारपीट, गाली-गलौज और नौकरी से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाया। विरोध में पार्ट टाइम वर्कर्स यूनियन ने काम बंद कर धरना दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने ड्यूटी संभाल ली।
- नैना देवी में खैर कटान की अनुमति न मिलने से ग्रामीणों में रोष, सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग
श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में खैर कटान की अनुमति न मिलने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। सलोआ, बड़ोह और कोट बीट के लोगों का कहना है कि वर्ष 2015-16 में खैर कटान हुआ था और करीब दस साल बाद दोबारा कटान अपेक्षित था, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है। ग्रामीणों ने सरकार और वन विभाग से जल्द प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
- अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर भाजपा ने सौंपा ज्ञापन, पवन खेड़ा पर FIR की मांग
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। शिमला में भाजपा विधायक राकेश जम्वाल और सतपाल सिंह सत्ती के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपकर FIR दर्ज करने की मांग की।
- DSP विजय रघुवंशी से कथित भेदभाव का आरोप, कोली समाज ने सरकार से न्याय की मांग की
हिमाचल में तैनात DSP विजय रघुवंशी के साथ कथित मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना तथा जातिगत भेदभाव के आरोपों को लेकर कोली समाज और SC समुदाय ने सरकार से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। धर्मपाल रघुवंशी ने सरकार को जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
- रक्षाबंधन पर अनोखी पहल: नूरपुर में पौधों को बांधी राखी, संरक्षण का लिया संकल्प
नूरपुर की ग्राम पंचायत कोट-पलाहड़ी में रक्षाबंधन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल की गई। पौधारोपण के बाद प्रत्येक पौधे को राखी बांधी गई और उसे पेड़ बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।
- हिमाचल में 122 करोड़ से बनेगा ई-बस चार्जिंग नेटवर्क, 80 स्थानों पर 99 चार्जिंग प्वाइंट
हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ावा देने के लिए एचआरटीसी 122 करोड़ रुपये की लागत से 80 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रहा है। इनमें 34 स्थानों पर स्टेशन तैयार हो चुके हैं, जबकि 21 पर अगले एक माह में सुविधा शुरू करने का लक्ष्य है।
- हिमाचल से जुड़े 82 दवा सैंपल गुणवत्ता जांच में फेल, 53 में गंभीर खामियां; तीन इकाइयों का उत्पादन बंद
सीडीएससीओ के जुलाई ड्रग अलर्ट में हिमाचल प्रदेश से जुड़े 82 दवा सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें 53 सैंपल महत्वपूर्ण गुणवत्ता मानकों में फेल पाए गए हैं। तीन दवा इकाइयों के खिलाफ उत्पादन बंद करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं, जबकि सात मामलों में हिमाचल की दवा कंपनियों के नाम का कथित दुरुपयोग कर नकली दवाएं तैयार किए जाने की जांच जारी है।
- कांगड़ा के रितेश शर्मा राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए नामित, CM सुक्खू ने दी बधाई
कांगड़ा जिले के घलोर निवासी और सशस्त्र सीमा बल (SSB) में सेवारत रितेश शर्मा को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए नामित किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान रितेश शर्मा के अदम्य साहस और वीरता ने हिमाचल का मान बढ़ाया है।
- सोलन में 27 अगस्त को होगा खेलों इंडिया संवाद, युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेगा खास मंच
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इस वर्ष सोलन जिले में 27 अगस्त को खेलों इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शूलिनी यूनिवर्सिटी, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज धर्मपुर और अल्पाइन पीएस कॉलेज नालागढ़ को आयोजन स्थल बनाया गया है। कार्यक्रम में स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं को अपनी प्रतिभा, उपलब्धियों और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।
- त्योहारों से पहले प्याज-चीनी के बढ़े दाम, बिगड़ा रसोई का बजट; सरकार ने बढ़ाई निगरानी
त्योहारों से पहले हिमाचल प्रदेश में प्याज और चीनी के बढ़ते दामों ने लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। कई जिलों में पिछले 10 दिनों में प्याज के दाम में 15 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ती कीमतों के बीच खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने बाजारों और गोदामों की निगरानी बढ़ा दी है।
- हिमाचल के IPS दंपती को दिल्ली में मिली अहम जिम्मेदारी, अजय कृष्ण ज्वाइंट कमिश्नर तो वर्षा शर्मा बनीं LG की OSD
हिमाचल प्रदेश के IPS दंपती अजय कृष्ण शर्मा और वर्षा शर्मा को दिल्ली में अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। 2010 बैच की AGMUT कैडर की IPS अधिकारी वर्षा शर्मा को दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू का विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) नियुक्त किया गया है। वहीं अजय कृष्ण शर्मा दिल्ली पुलिस में ज्वाइंट कमिश्नर बने हैं।
- Himachal Monsoon Update: प्रदेश में 121 सड़कें बंद, 31 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश का असर अभी भी जारी है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की 24 अगस्त सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 121 सड़कें बंद हैं, जबकि 31 बिजली ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। मंडी और कुल्लू जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। वहीं 30 जून से 23 अगस्त तक मानसून में आपदा से 230 लोगों की मौत हुई है।
- सोलन में लंपी स्किन डिजीज के 20-30 मामले, पशुपालन विभाग ने तेज किया टीकाकरण
सोलन जिले में पशुओं में तेजी से फैलने वाली लंपी स्किन डिजीज के करीब 20 से 30 मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ समेत सीमावर्ती क्षेत्रों में पशुओं की आवाजाही को देखते हुए विशेष निगरानी की जा रही है।
- ऊना के अंब में आईटीआई परिसर में मिला 65 वर्षीय चौकीदार का शव, हृदयाघात की आशंका
ऊना जिले के अंब थाना क्षेत्र के टकारला मोड़ स्थित ऑप्टेक आईटीआई परिसर में 65 वर्षीय चौकीदार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान धर्म चंद निवासी धंधड़ी के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हृदयाघात की आशंका जताई जा रही है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।
- भरमौर में 24 अगस्त को मणिमहेश यात्रा पर रोक, बारिश के चलते प्रशासन ने लिया फैसला
चंबा के भरमौर में लगातार बारिश और असुरक्षित यात्रा मार्ग को देखते हुए प्रशासन ने 24 अगस्त को मणिमहेश यात्रा पर रोक लगा दी है। हड़सर-डल झील मार्ग पर दुनाली के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो श्रद्धालु मामूली घायल हुए हैं। प्रशासन 25 अगस्त को मौसम और पैदल मार्ग की स्थिति की समीक्षा के बाद आगे का फैसला लेगा।
- पांवटा साहिब में दर्दनाक हादसा: जम्मू खाले में डूबे दो मासूम, नहाने गए थे दोस्तों के साथ
पांवटा साहिब के निहालगढ़ में रविवार को जम्मू खाले में नहाने गए नौ वर्षीय जाबिर और सात वर्षीय सत्यम की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश अभियान चलाया। पहले जाबिर और बाद में सत्यम का शव बरामद किया गया। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है।
- McLeodganj Rave Party: कैफे में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस की दबिश, चिट्टा-चरस और बीयर बरामद
धर्मशाला के मैक्लोडगंज स्थित अपर भागसूनाग में रेव पार्टी की सूचना पर पुलिस ने रविवार तड़के एक कैफे में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान चिट्टा, चरस, भांग के पत्ते, पैकिंग सामग्री और बीयर के 19 कैन बरामद किए गए। पुलिस ने कैफे मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है।
- Swine Flu Alert Himachal: दिल्ली समेत बाहरी राज्यों में बढ़े मामलों के बाद हिमाचल स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
दिल्ली समेत देश के कुछ राज्यों में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने मेडिकल कॉलेजों और बड़े अस्पतालों को संदिग्ध मरीजों की पहचान, सैंपल जांच, उपचार, आइसोलेशन और संक्रमण नियंत्रण के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
- किन्नौर में जिला स्तरीय हंगरंग स्मरण दिवस महोत्सव का भव्य समापन, संस्कृति और परंपराओं की दिखी झलक
किन्नौर में दो दिवसीय जिला स्तरीय हंगरंग स्मरण दिवस महोत्सव का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। महोत्सव में हंगरंग क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। इस वर्ष पहली बार हंगरंग स्मरण दिवस को जिला स्तरीय महोत्सव के रूप में आयोजित किया गया।
- सुजानपुर के पटलान्दर में घंटी चौक का नाम बदला, अब ‘श्री राम चौक’ के नाम से जाना जाएगा
हमीरपुर के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पटलान्दर में रविवार को घंटी चौक का नाम बदलकर ‘श्री राम चौक’ रखा गया। इस अवसर पर विधिवत नामकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया और चौक पर नया बोर्ड स्थापित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना भी की गई।
- Himachal NHM Salary Hike: 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी, 56,100 रुपये तक बेस पे
हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन ढांचे में संशोधन किया गया है। सात वर्ष की लगातार सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2026 से 18,000 से 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी का लाभ मिलेगा।
पात्र कर्मचारियों को सेवा अवधि के आधार पर 3 फीसदी की एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से हर साल 3 फीसदी इंक्रीमेंट दिया जाएगा।
- सरवीन चौधरी का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोलीं- चुनावी वादे पूरे नहीं हुए, विकास कार्य ठप
पूर्व भाजपा सरकार में मंत्री रहीं सरवीन चौधरी ने कांग्रेस सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने और प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित होने का आरोप लगाया है। उन्होंने महिलाओं को 1500 रुपये देने, गोबर खरीद, दूध के दाम बढ़ाने और बिजली बिलों से जुड़े वादों पर सरकार को घेरा।
सरवीन ने सड़कों की खराब हालत, कर्मचारियों की पेंशन और अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ कथित व्यवहार को लेकर भी सवाल उठाए।
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में क्लीन चिट पर भड़के प्रकाश चौधरी, सरकार से मांगा पाई-पाई का हिसाब
अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दान-चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में एसआईटी द्वारा चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दिए जाने पर हिमाचल के पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने जांच को लेकर सवाल उठाते हुए मंदिर के चढ़ावे की पूरी राशि का सार्वजनिक हिसाब देने की मांग की है।
- HPU फीस बढ़ोतरी के खिलाफ SFI का आंदोलन तेज, वित्तीय अनियमितताओं की न्यायिक जांच की मांग
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ SFI ने मोर्चा तेज कर दिया है। संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर कथित वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं, CAS पदोन्नति और वरिष्ठता सूची में हेरफेर के आरोप लगाए हैं।
SFI ने पूरे मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच और फीस बढ़ोतरी तत्काल वापस लेने की मांग की है। मांगें पूरी न होने पर विधानसभा कूच और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
- मंडी में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की रणनीति
मंडी में भाजपा महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई। प्रत्येक बूथ पर 10 महिलाओं को सक्रिय रूप से जोड़ने, घर-घर संपर्क बढ़ाने और महिलाओं को भाजपा की नीतियों से जोड़ने पर जोर दिया गया।
- Himachal SOS Exam Date Sheet 2026: 17 सितंबर से शुरू होंगी 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर 2026 सत्र के लिए स्टेट ओपन स्कूल (SOS) की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 17 सितंबर 2026 से शुरू होंगी और सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी। 8वीं की परीक्षाएं 24 सितंबर, 10वीं की 28 सितंबर और 12वीं की 6 अक्तूबर तक चलेंगी।