मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

रक्षाबंधन पर अनोखी पहल: नूरपुर में पौधों को बांधी राखी, संरक्षण का लिया संकल्प

सार

नूरपुर की ग्राम पंचायत कोट-पलाहड़ी में रक्षाबंधन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल की गई। पौधारोपण के बाद प्रत्येक पौधे को राखी बांधी गई और उसे पेड़ बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।

2 मिनट
रक्षाबंधन पर अनोखी पहल: नूरपुर में पौधों को बांधी राखी, संरक्षण का लिया संकल्प

कोट-पलाहड़ी पंचायत में पौधारोपण के बाद रोपे गए पौधों को राखी बांधकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी लेने का दिया संदेश

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक होने के साथ अब प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दे रहा है। नूरपुर की ग्राम पंचायत कोट-पलाहड़ी में रक्षाबंधन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनूठी पहल की गई।

ग्राम पंचायत कोट-पलाहड़ी और आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पौधे लगाने के बाद रक्षाबंधन के दिन प्रत्येक रोपित पौधे को राखी बांधी गई। साथ ही पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया गया।

पौधा लगाना ही नहीं, पेड़ बनने तक देखभाल जरूरी

फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि पौधा लगाना आसान है, लेकिन उसे पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना ही असली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। इस तरह की पहल समाज को प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करती है।

पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी, उपप्रधान कुलदीप सिंह ठाकुर, अखाड़े के कोच सुरजन सिंह सहित पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से “एक पौधा, एक राखी और उसकी सुरक्षा का वादा” का संदेश दिया गया। कोट-पलाहड़ी से शुरू हुई यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कदम मानी जा रही है। पहल के जरिए लोगों को पौधों को केवल लगाने तक सीमित न रखते हुए उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा के लिए भी प्रेरित किया गया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें