राष्ट्रगान विवाद पर जयराम ठाकुर का पलटवार, बोले- वीडियो ने साफ कर दिया, नहीं हुआ कोई अपमान
सार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट् रगीत के कथित अपमान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी वीडियो के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि वीडियो में सभी विधायक राष्ट्रगान का सम्मान करते हुए दिखाई दे रहे हैं और कहीं भी अपमान जैसा कुछ नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरा विवाद राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के प्रोटोकॉल को लेकर है।
प्रकाशित: ()3 मिनट494 शब्द

