नूरपुर के सुलयाली आयुर्वेदिक अस्पताल में जलौका और पंचकर्म से हो रहा उपचार, पंजाब-जम्मू से भी पहुंच रहे मरीज
सार
नूरपुर के सुलयाली स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से मरीजों का उपचार किया जा रहा है। 10 बिस्तरों वाले अस्पताल में जलौका पद्धति यानी लीच थेरेपी और पंचकर्म की सुविधा उपलब्ध है। त्वचा रोगों के उपचार के लिए शुरू की गई जलौका पद्धति के कारण अस्पताल को विशेष पहचान मिली है और पंजाब, जम्मू-कश्मीर समेत हिमाचल के विभिन्न जिलों से मरीज यहां उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
प्रकाशित: ()3 मिनट488 शब्द

