मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर भाजपा ने सौंपा ज्ञापन, पवन खेड़ा पर FIR की मांग

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। शिमला में भाजपा विधायक राकेश जम्वाल और सतपाल सिंह सत्ती के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपकर FIR दर्ज करने की मांग की।

2 मिनट
अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर भाजपा ने सौंपा ज्ञापन, पवन खेड़ा पर FIR की मांग

शिमला में राकेश जम्वाल और सतपाल सिंह सत्ती के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचा भाजपा प्रतिनिधिमंडल, सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो की जांच की मांग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की कथित टिप्पणी को लेकर हिमाचल भाजपा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की मांग की है। भाजपा विधायक राकेश जम्वाल और सतपाल सिंह सत्ती के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एडिशनल एसपी शिमला को ज्ञापन सौंपा।

भाजपा ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि पवन खेड़ा ने सार्वजनिक रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए कथित तौर पर ‘बौना’, ‘भगोड़ा’ और ‘तड़ीपार’ जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि सरदार वल्लभभाई पटेल के संदर्भ में केंद्रीय गृह मंत्री के बयान को कथित तौर पर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।

मूल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट सुरक्षित रखने की मांग

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से संबंधित मूल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट को सुरक्षित रखने की मांग की है। ज्ञापन में मामले की जांच कर कथित टिप्पणी के संबंध में FIR दर्ज करने की मांग की गई।

भाजपा ने अपनी शिकायत में BNS की धारा 356 (मानहानि), धारा 352 (शांति भंग के आशय से जानबूझकर अपमान) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत मामले की जांच करने की मांग की है।

सार्वजनिक जीवन की गरिमा का दिया हवाला

भाजपा नेताओं ने कहा कि महत्वपूर्ण सार्वजनिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की कथित आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल सार्वजनिक जीवन की गरिमा को प्रभावित करता है। पार्टी ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और मामले में पुलिस को तथ्यों की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें