मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

Himachal SOS Exam Date Sheet 2026: 17 सितंबर से शुरू होंगी 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर 2026 सत्र के लिए स्टेट ओपन स्कूल (SOS) की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 17 सितंबर 2026 से शुरू होंगी और सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी। 8वीं की परीक्षाएं 24 सितंबर, 10वीं की 28 सितंबर और 12वीं की 6 अक्तूबर तक चलेंगी।

3 मिनट
Himachal SOS Exam Date Sheet 2026: 17 सितंबर से शुरू होंगी 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया सितंबर सत्र का शेड्यूल, 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक होंगी

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर 2026 सत्र की स्टेट ओपन स्कूल (SOS) परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 सितंबर 2026 से शुरू होंगी। परीक्षा का समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इन परीक्षाओं में पूर्ण विषय, री-अपीयर, श्रेणी सुधार, विशेष अंक सुधार और अतिरिक्त विषय के परीक्षार्थी शामिल होंगे।

8वीं की परीक्षाएं 17 से 24 सितंबर तक

SOS 8वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 सितंबर से 24 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

10वीं की परीक्षा 17 से 28 सितंबर तक

10वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 सितंबर से 28 सितंबर तक होंगी।

  • 17 सितंबर: साइंस एंड टेक्नोलॉजी

  • 18 सितंबर: फाइनेंशियल लिटरेसी

  • 19 सितंबर: अंग्रेजी

  • 21 सितंबर: गणित

  • 22 सितंबर: होम साइंस

  • 23 सितंबर: हिंदी

  • 24 सितंबर: आर्ट, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, आईटीईएस, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, टेलीकॉम, फिजिकल एजुकेशन, बीएफएसआई, प्लंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, अपैरल्स और फूड प्रोडक्शन

  • 25 सितंबर: उर्दू, संस्कृत और पंजाबी

  • 26 सितंबर: कंप्यूटर साइंस

  • 28 सितंबर: सोशल साइंस

12वीं की परीक्षाएं 17 सितंबर से 6 अक्तूबर तक

12वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 सितंबर से 6 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी।

  • 17 सितंबर: इकोनॉमिक्स

  • 18 सितंबर: होम साइंस

  • 19 सितंबर: केमिस्ट्री और बिजनेस स्टडी

  • 21 सितंबर: सोशियोलॉजी

  • 22 सितंबर: पॉलिटिकल साइंस

  • 23 सितंबर: संस्कृत

  • 24 सितंबर: अकाउंटेंसी और फिजिक्स

  • 25 सितंबर: इतिहास

  • 26 सितंबर: फाइनेंशियल लिटरेसी

  • 28 सितंबर: बायोलॉजी

  • 29 सितंबर: ज्योग्राफी

  • 30 सितंबर: फिजिकल एजुकेशन, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, रिटेल, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलीकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, बीएफएसआई, अपैरल्स, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, प्लंबर और फूड प्रोडक्शन

  • 1 अक्तूबर: पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन

  • 3 अक्तूबर: अंग्रेजी

  • 5 अक्तूबर: हिंदी और उर्दू

  • 6 अक्तूबर: गणित

10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं अक्तूबर में

10वीं और 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर के बीच संबंधित राजकीय और संबद्धता प्राप्त विद्यालयों में बनाए गए अध्ययन केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

प्रायोगिक परीक्षा संबंधित विषय के अध्यापक द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार करवाई जाएगी।

कंपार्टमेंट परीक्षार्थियों को भी मिलेगा मौका

मार्च 2026 में आयोजित 10वीं और 12वीं की नियमित परीक्षाओं में ऐसे परीक्षार्थी, जिनका पुनर्मूल्यांकन या पुनर्निरीक्षण के बाद परिणाम कंपार्टमेंट घोषित हुआ है, वे भी इसी परीक्षा अवधि में परीक्षा दे सकेंगे।

इसके अलावा 10 जुलाई को भारी बारिश के कारण जिलाधीशों की ओर से घोषित अवकाश के चलते 8वीं कक्षा की परीक्षा नहीं दे पाने वाले अतिरिक्त नियमित परीक्षार्थियों की परीक्षा भी इसी अवधि में आयोजित की जाएगी।

बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी जानकारी

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिसूचना पहले ही जारी कर दी थी। परीक्षार्थी SOS परीक्षा डेटशीट और अन्य संबंधित जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें