मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

हिमाचल में 2027 में 8 IAS और 5 विभागाध्यक्ष होंगे सेवानिवृत्त, सरकार ने जारी की सूची

सार

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 के दौरान आठ आईएएस अधिकारियों और पांच विभागाध्यक्षों के सेवानिवृत्त होने की सूची जारी कर दी गई है। राज्य सरकार की अधिसूचना में अधिकारियों के नाम, पद और सेवानिवृत्ति की तारीखों का उल्लेख किया गया है। सभी अधिकारी निर्धारित तिथि को दोपहर बाद सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होंगे।

2 मिनट
हिमाचल में 2027 में 8 IAS और 5 विभागाध्यक्ष होंगे सेवानिवृत्त, सरकार ने जारी की सूची

ओंकार चंद शर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की तारीख अधिसूचित, सभी अधिकारी निर्धारित तिथि को दोपहर बाद होंगे रिटायर

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में आठ आईएएस अधिकारी और पांच विभागाध्यक्ष सेवानिवृत्त होंगे। राज्य सरकार ने अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों की सूची जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारी सरकारी सेवा की निर्धारित आयु पूरी करने के बाद संबंधित तिथि को दोपहर बाद सेवानिवृत्त होंगे।

अधिसूचना के मुताबिक अतिरिक्त मुख्य सचिव जनजातीय विकास एवं परिवहन तथा रोपवेज एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर ओंकार चंद शर्मा 28 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा लोकायुक्त चंद्र प्रकाश वर्मा 30 सितंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। इसी दिन पीजीआई चंडीगढ़ के डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) पंकज राज भी सेवानिवृत्त होंगे।

इन वरिष्ठ अधिकारियों की भी तय हुई सेवानिवृत्ति तिथि

विशेष सचिव (पीडब्ल्यूडी, एसएसडी, जीएडी, एसडब्ल्यूडी एवं संसदीय मामले) तथा स्मार्ट सिटी शिमला के एमडी एवं सीईओ हरबंस सिंह ब्रेस्कॉन 31 अक्तूबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

विशेष सचिव (राज्य कर एवं आबकारी तथा गृह) दलीप कुमार नेगी 28 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। वहीं, निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. पंकज ललित 31 जनवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

निदेशक रेवेन्यू ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट जोगिंदरनगर सतीश कुमार शर्मा 31 अगस्त 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। जबकि निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कुमार कोहली 31 अक्तूबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी संबंधित तिथि को दोपहर बाद सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त माने जाएंगे।

ये पांच वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे रिटायर

प्रदेश सरकार ने पांच वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की तिथियां भी अधिसूचित की हैं। इसके अनुसार कृषि निदेशक रविंद्र सिंह जसरोटिया, बागवानी निदेशक सतीश कुमार और जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता (डीएंडएम) ई. अनिल मेहता 28 फरवरी 2027 की दोपहर को सेवानिवृत्त होंगे।

वहीं, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा (सेवानिवृत्त) 31 मार्च 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

लोक निर्माण विभाग के मंडी जोन के मुख्य अभियंता ई. नरिंदर पाल सिंह चौहान की सेवानिवृत्ति की तारीख 31 मई 2027 निर्धारित की गई है।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में सभी संबंधित अधिकारियों के नाम, पदनाम और सेवानिवृत्ति की तिथियों का उल्लेख किया गया है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • IAS अधिकारी
  • सेवानिवृत्ति
  • सरकारी सेवा
  • अधिसूचना
  • विभागाध्यक्ष
  • ओंकार चंद शर्मा
  • चंद्र प्रकाश वर्मा

इस खबर को शेयर करें