मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

हिमाचल में मनरेगा का 126 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका, चंबा-मंडी में सबसे अधिक बकाया

सार

हिमाचल प्रदेश में मनरेगा की पुरानी देनदारियां नई योजना लागू होने के बाद भी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 से 2027 तक 12,642.27 लाख रुपये यानी करीब 126.42 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। वर्ष 2025-26 और 2026-27 में ही 123.86 करोड़ रुपये की राशि अनस्किल्ड वर्कर, स्किल्ड वर्कर और मैटीरियल मद में अटकी हुई है। चंबा और मंडी में लंबित राशि सबसे अधिक है।

3 मिनट
हिमाचल में मनरेगा का 126 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका, चंबा-मंडी में सबसे अधिक बकाया

नई योजना लागू होने के बाद भी पुरानी देनदारियां लंबित, मजदूरी और सामग्री भुगतान का इंतजार कर रहे पंचायतों से जुड़े लोग

हिमाचल प्रदेश में मनरेगा की पुरानी देनदारियां नई योजना लागू होने के बाद भी पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाई हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 से 2027 तक 12,642.27 लाख रुपये, यानी करीब 126.42 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है।

वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में अनस्किल्ड वर्कर, स्किल्ड वर्कर और मैटीरियल मद में कुल 12,386.53 लाख रुपये, यानी करीब 123.87 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित बताया गया है। इससे पंचायत स्तर पर मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों और विकास कार्यों के लिए सामग्री उपलब्ध करवाने वाले आपूर्तिकर्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।

मजदूरी और सामग्री का भुगतान अटका

मनरेगा के तहत करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों की मजदूरी और सामग्री की राशि का भुगतान प्रभावित हुआ है। लंबित राशि में अनस्किल्ड मजदूरों की मजदूरी, स्किल्ड वर्करों का भुगतान और मैटीरियल की राशि शामिल है।

इससे ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों के साथ-साथ पंचायतों के विकास कार्यों के लिए सामग्री उपलब्ध करवाने वाले लोगों को भी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नई योजना लागू होने के बाद मनरेगा के तहत पहले से लंबित भुगतान आखिर कब तक जारी होगा।

चंबा और मंडी में सबसे ज्यादा बकाया

ग्रामीण विकास मंत्रालय के उपलब्ध आंकड़ों में पिछले दो वित्तीय वर्षों के दौरान चंबा और मंडी में लंबित भुगतान की राशि सबसे अधिक दिखाई गई है।

चंबा में 2025-26 और 2026-27 में अनस्किल्ड वर्कर की करीब 1,186.08 लाख रुपये, स्किल्ड वर्कर की 20.54 लाख रुपये और मैटीरियल मद में करीब 2,390.73 लाख रुपये की राशि लंबित है।

वहीं मंडी में अनस्किल्ड वर्कर मद में करीब 1,310.31 लाख रुपये, स्किल्ड वर्कर मद में 40.72 लाख रुपये और मैटीरियल मद में करीब 1,204.14 लाख रुपये का भुगतान लंबित है।

किस जिले में कितना लंबित भुगतान

2025-26 और 2026-27 के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार:

जिलाअनस्किल्डस्किल्डमैटीरियलचंबा1,186.08 लाख20.54 लाख2,390.73 लाखसिरमौर419.99 लाख42.71 लाख640.93 लाखकांगड़ा737.47 लाख5.50 लाख773.63 लाखमंडी1,310.31 लाख40.72 लाख1,204.14 लाखबिलासपुर180.74 लाख10.85 लाख284.30 लाखहमीरपुर99.67 लाख1.57 लाख180.68 लाखकिन्नौर11.54 लाख14.58 लाख69.25 लाखकुल्लू307.24 लाख28.52 लाख250.29 लाखलाहौल-स्पीति3.04

लाख0.55 लाख9.37 लाखशिमला379.54 लाख27.98 लाख443.97 लाखसोलन82.54 लाख14.69 लाख39.64 लाखऊना197.64 लाख2.01 लाख470.61 लाखकुल4,916.16 लाख210.21 लाख6,827.54 लाख

आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक लंबित राशि मैटीरियल मद में है। इसके बाद अनस्किल्ड वर्करों की मजदूरी का भुगतान लंबित है। मनरेगा की पुरानी देनदारियों के चलते पंचायत स्तर पर विकास कार्यों से जुड़े मजदूरों और सामग्री आपूर्तिकर्ताओं की नजर अब लंबित भुगतान जारी होने पर टिकी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें