‘वंदेमातरम’ विवाद के बाद आज शिमला के रिज मैदान पर सामूहिक राष्ट्रगीत गाएगी भाजपा
सार
हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में ‘वंदेमातरम’ को लेकर हुए राजनीतिक विवाद के बाद भाजपा विधायक दल रविवार को शिमला के रिज मैदान पर सामूहिक राष्ट्रगीत गाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने होगा और इसका नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर करेंगे। विधानसभा में 21 अगस्त को राष्ट्रगीत गाने की मांग को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ था।
प्रकाशित: ()2 मिनट381 शब्द

