समाचार संग्रह: पृष्ठ 4
- शिमला डेंटल कॉलेज में रैगिंग का आरोप, 3 सीनियर छात्रों के खिलाफ शिकायत; ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेजी
शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश के एकमात्र सरकारी डेंटल कॉलेज में जूनियर विद्यार्थियों से रैगिंग का मामला सामने आया है। तीन सीनियर छात्रों पर आरोप लगाते हुए ई-मेल के जरिए शिकायतें भेजी गई हैं। शिकायतों के साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी दी गई है। कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जांच एंटी रैगिंग कमेटी को सौंपी है।
- हिमाचल की 95 दवाओं के सैंपल फेल, CDSCO के सितंबर ड्रग अलर्ट में देशभर के 331 सैंपल गुणवत्ता जांच में खरे नहीं उतरे
CDSCO के सितंबर ड्रग अलर्ट में देशभर के 331 दवा और कॉस्मेटिक सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें हिमाचल प्रदेश के 95 और उत्तराखंड के 69 सैंपल शामिल हैं। जांच में बच्चों के सिरप, एंटीबायोटिक, इंजेक्शन और अन्य दवाओं के नमूने भी फेल पाए गए।
- डीए की किस्त पर अनुराग ठाकुर का तंज, बोले- ‘ऊंट के मुंह में जीरा’; हमीरपुर में मनाया 52वां जन्मदिन
हमीरपुर के गांधी चौक पर सांसद अनुराग ठाकुर का 52वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली 32 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अनुराग ठाकुर ने कर्मचारियों को डीए देने की घोषणा को ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ बताते हुए पेंशनरों के बकाये का मुद्दा भी उठाया।
- हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों को मिलीं 320 नई PG सीटें, राकेश जम्वाल ने मोदी-नड्डा का जताया आभार
हिमाचल प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी मेडिकल सीटों को मंजूरी मिलने पर भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार जताया है। इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार लगभग 415 करोड़ रुपये का अनुदान उपलब्ध करवाएगी।
- हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगी 320 नई PG सीटें, केंद्र देगा 415 करोड़ रुपये
केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी मेडिकल सीटों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के अनुसार, इस परियोजना के लिए लगभग 415 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इससे प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
- मनाली से गिरफ्तार हुआ 17.29 करोड़ के नकली नोटों का मास्टरमाइंड, NIA ने हरीश रॉटा को पकड़ा
सहारनपुर के पंजाब नेशनल बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोटों के मामले में एनआईए ने हरीश रॉटा को मनाली से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी नकली भारतीय मुद्रा की छपाई और अंतरराज्यीय सप्लाई नेटवर्क के संचालन में शामिल था।
- IGMC शिमला में महंगी होगी रोबोटिक सर्जरी, अब एक्सरे के लिए भी देना होगा शुल्क
आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी की दरें बढ़ाने और एक्सरे पर शुल्क लगाने की तैयारी है। रोगी कल्याण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। नई दरों का प्रस्ताव सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल रोबोटिक सर्जरी के लिए सामान्य वार्ड में 30 हजार और स्पेशल वार्ड में 50 हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।
- हिमाचल सरकार 400 करोड़ रुपये का और कर्ज लेगी, हर साल 31.08 करोड़ रुपये ब्याज चुकाना होगा
हिमाचल प्रदेश सरकार 400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज लेने जा रही है। इस ऋण पर 7.77 प्रतिशत सालाना ब्याज दर के हिसाब से करीब 31.08 करोड़ रुपये ब्याज देना होगा। 23 साल की अवधि वाले इस बॉन्ड की नीलामी 27 अक्टूबर को आरबीआई के मुंबई कार्यालय में होगी।
- फतेहपुर में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम, मौके पर निपटाईं लोगों की समस्याएं
कांगड़ा जिले के फतेहपुर में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। विधायक भवानी सिंह पठानिया ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनहित के मामलों के त्वरित निपटारे पर जोर दिया।
- जोगिंदरनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मानदेय वृद्धि के एरियर सहित उठाईं लंबित मांगें
जोगिंदरनगर में सीटू से संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन ने लंबित मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मानदेय वृद्धि का एरियर, ग्रेच्युटी और अन्य सुविधाएं देने की मांग की।
- प्रकाश राणा का आरोप, जोगिंदरनगर से सौतेला व्यवहार कर रही सुक्खू सरकार
भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने लडभड़ोल की मतेहड़ पंचायत में बूथ स्तरीय जनसंपर्क अभियान के दौरान सुक्खू सरकार पर जोगिंदरनगर की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने सड़क निर्माण के बजट, विकास कार्यों और पंडोल स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था पर सवाल उठाए।
- बनीखेत में प्रथम जूनियर नेशनल टेराथॉन चैंपियनशिप का आगाज, 14 राज्यों के खिलाड़ियों ने लिया भाग
चंबा के बनीखेत खेल मैदान में प्रथम जूनियर नेशनल टेराथॉन चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में देश के 14 राज्यों के बाल खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन 100 मीटर दौड़ स्पर्धा आयोजित की गई, जबकि आगामी चरणों में 200 और 400 मीटर दौड़ सहित अन्य स्पर्धाएं होंगी।
- हमीरपुर में बैठक से नदारद अधिकारियों को नोटिस, संजय रत्न ने मांगा जवाब
हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। सभापति संजय रत्न ने उनसे शिमला में जवाब देने को कहा है। बैठक में विभागों को निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने और पुराने पैरा बंद करने के निर्देश दिए गए।
- मंडी में रजनी पाटिल का सख्त संदेश, लगातार चुनाव हारने वालों के टिकट और पदों की होगी समीक्षा
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मंडी में संगठनात्मक बैठक के दौरान नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया। लगातार चुनाव हारने वालों के टिकट और पदों की समीक्षा होगी। उन्होंने नए जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका देने और अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
- अनुराग ठाकुर के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना, युवा मोर्चा ने अस्पताल में बांटे फल
भाजयुमो सोलन ने कंडाघाट में सेवा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया। सिविल अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए और प्राचीन हनुमान मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
- NIT हमीरपुर का 17वां दीक्षांत समारोह, 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियां; गोल्ड मेडल पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
NIT हमीरपुर में आयोजित 17वें दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी खुशी साझा की। मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश कुमार असवाल ने आपदा प्रबंधन, तकनीक और शोध के महत्व पर भी चर्चा की।
- CM सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार, बोले- पिछली सरकार ने लिया 43,261 करोड़ रुपये का कर्ज
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति, कर्ज और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपनी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने पिछली भाजपा सरकार पर 43,261 करोड़ रुपये का कर्ज लेने का आरोप लगाया और स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने के प्रयासों की जानकारी दी।
- हिमाचल के कर्मचारियों को 5% DA मिलने पर सचिवालय कर्मचारी संघ ने जताया CM सुक्खू का आभार
हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के फैसले पर सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। संघ अध्यक्ष राजिंद्र सिंह मियां ने कहा कि कर्मचारियों को लंबे समय से डीए का इंतजार था। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही शेष 10 प्रतिशत बकाया डीए भी जारी करेगी।
- मंडी में आंगनवाड़ी वर्कर्स-हेल्पर्स का धरना, मानदेय वृद्धि से लेकर ग्रेच्युटी तक की मांगें उठाईं
मंडी में आंगनवाड़ी वर्कर-हेल्पर यूनियन ने सीटू के बैनर तले सेरी चाननी में धरना प्रदर्शन किया। यूनियन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मानदेय वृद्धि का एरियर, ग्रेच्युटी, चिकित्सा अवकाश और अन्य सुविधाएं देने की मांग की। मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई।
- ऊना में विज्ञान और नवाचार प्रदर्शनी शुरू, 350 से अधिक विद्यार्थी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
ऊना में शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय विज्ञान एवं नवाचार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय कार्यक्रम में जिले के 350 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सोमलाल धीमान ने इसका शुभारंभ किया।
- धर्मशाला में रखा पाकिस्तानी पैटन टैंक, 1965 के युद्ध में भारतीय सेना के शौर्य की गवाही
धर्मशाला के स्टेट वार मेमोरियल में स्थापित पाकिस्तानी पैटन टैंक 1965 के युद्ध और भारतीय सेना के शौर्य की याद दिलाता है। सेवानिवृत्त कर्नल केकेएस डढवाल के अनुसार, यह टैंक बैटल ऑफ चविंडा के दौरान पकड़े गए टैंकों में से एक है।
- दिवाली पर हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को 5% DA, क्लास-4 कर्मियों और पेंशनरों को 10-10 हजार रुपये
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दीपावली से पहले हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 5 प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा की है। क्लास-4 कर्मचारियों और पेंशनरों को 10-10 हजार रुपये देने की बात भी कही गई है। प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कर्ज, किशाऊ बांध, बीबीएमबी और भाजपा को लेकर भी बयान दिए।
- बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होंगे महिला अंडर-19 चैलेंजर टी-20 मुकाबले, 5 नवंबर को फाइनल
बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में 30 अक्टूबर से महिला अंडर-19 चैलेंजर टी-20 प्रतियोगिता आयोजित होगी। इंडिया ए, बी और सी की टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। मुकाबले 30 अक्टूबर, 1 और 3 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 5 नवंबर को होगा। प्रतियोगिता की थीम नशा निवारण रखी गई है।
- ऊना में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान, पुलिस शहीदी दिवस पर छठी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
ऊना के पुलिस लाइंस ग्राउंड झलेड़ा में पुलिस शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में छठी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में भाग लेने की अपील की।
- भरवाईं की महिला को फोन पर परेशान करने और फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, मामला दर्ज
भरवाईं क्षेत्र की एक महिला ने एक व्यक्ति पर फोन पर परेशान करने, अश्लील बातें करने और फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर मोईन पुलिस थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी पर पुलिस की दबिश, 6 गिरफ्तार; 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप जब्त
कांगड़ा पुलिस ने बीरता के समीप एक बिल्डिंग में देर रात दबिश देकर कथित ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 41 मोबाइल फोन और सात लैपटॉप जब्त किए हैं। जांच में म्यूल बैंक खातों के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं।
- चंबा में स्कूल जा रहे शिक्षक पर मादा भालू का हमला, राजेश कुमार गंभीर घायल
चंबा के भताल गांव में स्कूल जा रहे शिक्षक राजेश कुमार पर मादा भालू ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है और वन विभाग से भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की गई है।
- सोलन में त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, 11 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे
त्योहारों के मद्देनजर सोलन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाजारों में निगरानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को 11 खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। सहायक खाद्य आयुक्त अतुल केष्ठी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- हिमाचल की बदहाल सड़कों पर राकेश जम्वाल का सुक्खू सरकार से सवाल, बोले- PWD को पैसा भरपूर तो सड़कें खराब क्यों?
भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल की बदहाल सड़कों को लेकर सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने PWD में धन की कमी नहीं होने के बयान पर सवाल उठाते हुए PDNA फंड के उपयोग, सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की प्रगति का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की।
- कुल्लू दशहरा में पहली बार 500 ड्रोन का भव्य शो, आसमान में दिखाई रामायण की कहानी और हिमाचली संस्कृति की झलक
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में पहली बार 500 ड्रोन के जरिए भव्य शो आयोजित किया गया। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन में भगवान श्रीराम के वनवास से लेकर लंका दहन तक की कहानी और हिमाचली संस्कृति की झलक दिखाई गई। वहीं, व्यासर के तीन देवी-देवता 64 साल बाद उत्सव में शामिल हुए।
- ऊना की 14 वर्षीय एकमजीत कौर का कमाल, पुराने ओवन से बनाई फोर-इन-वन मशीन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिला 23वां स्थान
हिमाचल प्रदेश के ऊना की 14 वर्षीय एकमजीत कौर ने पुराने ओवन को चार सुविधाओं वाली मल्टी यूटिलिटी मशीन में बदल दिया। करीब 2,500 से 3,000 रुपये की लागत से तैयार इस प्रोजेक्ट ने नेशनल इंस्पायर मानक अवॉर्ड प्रतियोगिता में देशभर में 23वां स्थान हासिल किया। अब एकमजीत को जापान भ्रमण और फेस्टिवल ऑफ इंडिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
- अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, वीरभद्र सिंह को भी भूली पार्टीअनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, वीरभद्र सिंह को भी भूली पार्टी
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर कांग्रेस में गुटबाजी और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज, कर्मचारियों-पेंशनरों के लंबित भुगतान और कांग्रेस की चुनावी गारंटियों को लेकर भी सवाल उठाए।
- हिमाचल में ताबो का पारा 0.1 डिग्री पहुंचा, ऊना में 32 डिग्री गर्मी; 24-25 अक्तूबर को बारिश-बर्फबारी के आसार
हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय गर्मी बरकरार है। ताबो में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री और ऊना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 24 और 25 अक्तूबर को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
- यूजीसी कानून के विरोध में शिमला सचिवालय के बाहर हंगामा, वाटर कैनन के बाद पुलिस ने किया बल प्रयोग
हिमाचल प्रदेश सचिवालय के बाहर यूजीसी कानून के विरोध में वीरवार को प्रदर्शन के दौरान तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और बाद में बल प्रयोग किया। प्रदर्शनकारी कानून वापस लेने की मांग कर रहे थे।
- शिमला के पूर्व एसएसपी संजीव गांधी पर FIR, कांस्टेबल के 1.87 लाख रुपये के भुगतान में गड़बड़ी के आरोप
शिमला के तत्कालीन एसएसपी संजीव कुमार गांधी के खिलाफ कांस्टेबल से कथित धोखाधड़ी और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, कांस्टेबल ने सरकारी कार्यों के लिए अपनी जेब से 1,87,890 रुपये खर्च किए थे। वहीं, जांच में पुलिस फंड से करीब 2.35 लाख रुपये की कथित निकासी का मामला भी सामने आया है।
- लाहौल के सेब की देशभर की मंडियों में बढ़ी मांग, 20 किलो की पेटी 1500 रुपये तक बिकी
लाहौल घाटी के रसीले सेब की देशभर की मंडियों में मांग बढ़ गई है। इस बार 20 किलो की पेटी 1300 से 1500 रुपये तक बिक रही है। प्रदेश में कम पैदावार के चलते बागवानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं और दूसरे राज्यों के व्यापारी खरीदारी के लिए घाटी पहुंच रहे हैं।
- धर्मशाला में 25 या 26 नवंबर से शुरू हो सकता है हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला के तपोवन में 25 या 26 नवंबर से शुरू हो सकता है। सरकार छह बैठकें करवाने की तैयारी कर रही है। सत्र की तारीख और बैठकों की संख्या पर 27 अक्तूबर को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लिया जा सकता है।
- हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 5 साल में 1.60 लाख विद्यार्थी घटे, 800 स्कूल बंद
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पांच साल के दौरान पहली से बारहवीं कक्षा तक 1,59,768 विद्यार्थी कम हुए हैं। कम नामांकन के चलते करीब 800 प्राइमरी और मिडल स्कूल बंद करने पड़े, जबकि 826 स्कूलों का विलय किया गया है। दूसरी ओर, सरकारी सीबीएसई स्कूलों में करीब 24 हजार नए दाखिले हुए हैं।
- शिमला में पटाखों का अवैध भंडारण, किराये के कमरे से 200 बॉक्स बरामद
शिमला के कच्चीघाटी में बालूगंज थाना पुलिस ने एक किराये के कमरे से पटाखों के 200 छोटे-बड़े बॉक्स बरामद किए हैं। पटाखों के भंडारण और बिक्री का वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिलने पर कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
- ऊना-धर्मशाला एनएच पर कुठियाड़ी में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने चार वाहनों को मारी टक्कर, 6 घायल
ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंब के कुठियाड़ी में एक अनियंत्रित ट्रक ने कार, पिकअप, बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है।
- चंद्रमणि कुलेठी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस-भाजपा के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी के असामयिक निधन से होली क्षेत्र में शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों समर्थकों, आम जनता और कांग्रेस-भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शामिल होकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
- बनोली में 62 लाख की सोलर सिंचाई परियोजना अंतिम चरण में, पेयजल समस्या के लिए लगेगा ट्यूबवेल: चन्द्र कुमार
नूरपुर की ग्राम पंचायत बनोली में 62 लाख रुपये की सोलर सिंचाई परियोजना का निर्माण अंतिम चरण में है। परियोजना से करीब 20 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए ट्यूबवेल स्थापित करने और सड़क निर्माण कार्यों को गति देने की जानकारी दी।
- नाहन में सदानंद चौहान की जयंती पर रक्तदान शिविर, शूटिंग चैंपियनशिप के गोल्ड मेडल विजेता सम्मानित
नाहन में पूर्व विधायक सदानंद चौहान की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में करीब 100 लोगों ने रक्तदान किया। राष्ट्रीय स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। लोजपा ने शूटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले युवाओं के लाइसेंस प्राथमिकता से बनाने की मांग उठाई।
- औद्योगिक नीति में देरी पर विपिन परमार ने सुक्खू सरकार को घेरा, बोले- उद्योगों और रोजगार पर मंडरा रहा अनिश्चितता का संकट
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने नई औद्योगिक नीति में देरी को लेकर सुक्खू सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नीति को लेकर अनिश्चितता से निवेश, उद्योगों के विस्तार और रोजगार सृजन पर असर पड़ सकता है।
- नाहन के संस्कृत महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, राज्यस्तरीय स्पर्धाओं के लिए चुने जाएंगे खिलाड़ी
नाहन के गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का चंबा मैदान में शुभारंभ हुआ। प्राचार्य डॉ. नरेश शर्मा ने प्रतियोगिता शुरू की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय खेल स्पर्धाओं के लिए किया जाएगा।
- रणजी ट्रॉफी में मुंबई की शानदार जीत, हिमाचल को पारी और 196 रन से हराया
बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को पारी और 196 रन से हराया। जीत के बाद मुंबई के कप्तान ने मैदान की तारीफ करते हुए इसे बल्लेबाजी के अनुकूल बताया और जीत का श्रेय माता रानी की कृपा को दिया।
- वीरभद्र सिंह को भुलाने के आरोपों पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार, बोले- तथ्यहीन बयानबाजी कर रही BJP
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भुलाने के बीजेपी के आरोपों पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने आरोपों को तथ्यहीन बताते हुए कहा कि सराहन के जिला स्तरीय कार्यक्रम में नेताओं की गैरमौजूदगी को गुटबाजी से जोड़ना सही नहीं है।
- शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ में 9,553 खिलाड़ी और आयोजक लेंगे हिस्सा, 21 लाख रुपये के मिलेंगे नकद पुरस्कार
शिमला ग्रामीण में 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक खेल महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। इसमें 9,553 खिलाड़ी और आयोजन समिति के सदस्य शामिल होंगे। क्रिकेट की 211 और रस्साकशी की 260 टीमों सहित विभिन्न खेलों में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। विजेताओं को कुल 21 लाख रुपये के नकद पुरस्कार, ट्रॉफियां और स्मृति चिह्न दिए जाएंगे।
- 80वें इन्फैंट्री दिवस पर सेना का 1064 किलोमीटर लंबा साइकिलिंग अभियान, वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
भारतीय सेना की टाइगर डिवीजन ने 80वें इन्फैंट्री दिवस के उपलक्ष्य में 1064 किलोमीटर लंबा साइकिलिंग अभियान आयोजित किया। 7वीं डोगरा बटालियन के जवानों ने जम्मू से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू तक और वापस सतवारी कैंट तक यात्रा की। अभियान के दौरान वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ लोगों को सेना की भूमिका, अग्निवीर योजना और देशभक्ति के प्रति जागरूक किया गया।
- ऊना के सिंगा में स्टोन क्रशर के विरोध में उतरे ग्रामीण, SP-DC से लगाई बंद करवाने की गुहार
ऊना जिले के सीमांत गांव सिंगा में प्रस्तावित स्टोन क्रशर के विरोध में ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने एसपी व डीसी से मुलाकात की। ग्रामीणों ने क्रशर के लिए जारी एनओसी को फर्जी बताते हुए पूर्व प्रधान के हस्ताक्षर जाली होने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और क्रशर का निर्माण व संचालन बंद करवाने की मांग की।
- ऊना में चोरी हुई बाइक का सुराग नहीं, सैनिक के पिता ने SP से लगाई गुहार
ऊना जिले के बंगाणा क्षेत्र में बेटे की मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में रणजीत सिंह ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बाइक बरामद न होने और शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। एसपी सचिन हिरेमठ के अनुसार, पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है और उसे जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
- हर्ष महाजन पर सीएम सुक्खू का पलटवार, बोले- मुझसे बाद में राजनीति में आए; कांग्रेस छोड़ने वालों की वापसी नहीं होगी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के बयानों पर पलटवार करते हुए भाजपा में गुटबाजी का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए नेताओं की वापसी से इनकार किया और ईवीएम को लेकर संदेह दूर करने के लिए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की बात कही। विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी।
- संजौली से रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, सप्ताह में तीन दिन मिलेगी हवाई सुविधा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली हेलीपोर्ट से शिमला-रामपुर हेलीकॉप्टर सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सप्ताह में सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को मिलने वाली इस सुविधा के तहत रामपुर से रिकांगपिओ तक भी उड़ान होगी। सरकार हमीरपुर, चंबा और पालमपुर को भी हवाई सेवा से जोड़ने की तैयारी कर रही है।
- सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में स्वच्छता अभियान को रफ्तार, 63 पंचायतों में कूड़ा उठाएंगे 16 ई-रिक्शा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन की 63 ग्राम पंचायतों में कूड़ा-कचरा संग्रहण के लिए 16 ई-रिक्शा तैनात किए गए हैं। पंचायतों को 16 क्लस्टरों में बांटकर घर-द्वार से सूखा कचरा उठाया जाएगा। योजना की सफलता नियमित संचालन और कचरे के उचित निस्तारण पर निर्भर करेगी।
- हिमाचल में शिटाके मशरूम की नई किस्मों पर शोध, DMRC सोलन तलाश रहा खेती की संभावनाएं
हिमाचल प्रदेश में मशरूम उत्पादन की संभावनाएं बढ़ाने के लिए DMRC सोलन में शिटाके मशरूम की विभिन्न किस्मों पर शोध किया जा रहा है। कम, मध्यम और अधिक तापमान के अनुकूल स्ट्रेन की पहचान कर प्रदेश के अलग-अलग जलवायु क्षेत्रों में इसकी खेती की संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया जा रहा है।
- जोगिंद्रनगर में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का भव्य स्वागत, कुल्लू दशहरा के लिए जाते समय हुआ अभिनंदन
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के शुभारंभ समारोह में शामिल होने जा रहे राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का बुधवार को जोगिंद्रनगर में स्वागत किया गया। रोटरी क्लब परिसर के समीप स्थानीय नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों और क्लब सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा नेत्री मेघना ठाकुर ने उन्हें हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट किया।
- नूरपुर के ढांगूपीर में 15.33 ग्राम चिट्टा बरामद, 39 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
कांगड़ा जिले के ढांगूपीर में नूरपुर पुलिस ने एक मकान से 15.33 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 39 वर्षीय गुरपिंदर सिंह के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।
- चुनाव नजदीक आते ही नेताओं को मातृ-शिशु अस्पताल की याद आई : अकिल बक्शी
नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल शुरू करने का मुद्दा फिर गरमा गया है। रणजीत बक्शी जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अकिल बक्शी ने विधायक रणवीर सिंह निक्का और कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अस्पताल जल्द शुरू नहीं होने पर जन आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी और नए डॉक्टरों का तीन साल तक तबादला न करने की मांग की।
- आज से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 347 देवी-देवताओं को न्योता; 1265 जवान संभालेंगे सुरक्षा
हिमाचल प्रदेश का अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव बुधवार से शुरू होगा। सात दिवसीय आयोजन में भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी और 347 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया गया है। उत्सव की सुरक्षा के लिए 1265 जवान तैनात रहेंगे, जबकि 155 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
- नवजात बच्ची की टांग टूटने के मामले में पिता विकास ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा शिकायत पत्र
सोलन में नवजात बच्ची की टांग टूटने के मामले में पिता विकास ने स्वास्थ्य मंत्री को शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। अब पीड़ित परिवार की शिकायत पर आगे होने वाली कार्रवाई का इंतजार है।
- चिंतपूर्णी के नारी श्मशानघाट में पांच लोगों की तस्वीरें मिलीं, सफेद कपड़े में ठोंकी गई थीं कीलें
ऊना जिले के चिंतपूर्णी क्षेत्र की नारी पंचायत के श्मशानघाट में पांच प्रतिष्ठित व्यक्तियों की तस्वीरें सफेद कपड़े में लिपटी मिलीं। तस्वीरों पर तीन-तीन कीलें ठोंकी गई थीं। मामले के सामने आने के बाद ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है।
- पहाड़ दरकते ही सड़क बंद करेगा ‘Slope Sentinel AI’, हमीरपुर के 10वीं के छात्र ने बनाया अनोखा मॉडल
हमीरपुर के एसडी पब्लिक स्कूल डुग्घा में 10वीं कक्षा के छात्र अक्षित ठाकुर ने ‘Slope Sentinel AI’ मॉडल तैयार किया है। इसमें तीन सेंसर और आर्डुइनो की मदद से भूस्खलन के संभावित खतरे का संकेत मिलने पर अलार्म, लाल बत्ती और बैरिकेड प्रणाली सक्रिय करने की व्यवस्था की गई है। प्रोजेक्ट को तैयार करने में 6 से 7 हजार रुपये और 15 से 20 दिन लगे।
- शिमला में 30 अक्टूबर को एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को मिलेंगे करोड़ों रुपये
हिमाचल प्रदेश सरकार 30 अक्टूबर को शिमला के पीटरहाफ में एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये की पुरस्कार राशि, स्मृतिचिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे। सावन बरवाल, सीमा कुमारी, रितु नेगी और रेणुका सिंह ठाकुर समेत प्रदेश के पदक विजेता सम्मानित होंगे।
- पधर में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा बाजार, महिला कांग्रेस ने जलाए हंस राज और दुष्यंत कुमार के पुतलेpadhar-mahila-congress-protest-hans-raj-dushyant-kumar
मंडी जिले के पधर बाजार में विजयदशमी पर महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक हंस राज और भाजपा नेता दुष्यंत कुमार के पुतले जलाए। प्रदेश अध्यक्ष तृप्ता कुमारी ने हंस राज के इस्तीफे की मांग करते हुए शिमला में बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी।
- केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने विजय उत्सव पर दी देशवासियों को बधाई, विकसित भारत का संकल्प दोहराया
केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने विजय उत्सव पर देशवासियों, हिमाचल प्रदेश और बिलासपुर के लोगों को बधाई दी। उन्होंने सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने, सामाजिक बुराइयों को दूर करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
- धर्मशाला के राज्य शहीद स्मारक पहुंच रहे पर्यटक, प्राकृतिक सुंदरता और साफ-सफाई ने जीता सैलानियों का दिल
धर्मशाला के राज्य शहीद स्मारक सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों पर बाहरी राज्यों से पर्यटक पहुंच रहे हैं। कोलकाता, उत्तर प्रदेश और पटना से आए सैलानियों ने यहां की प्राकृतिक सुंदरता, साफ-सफाई और शांत वातावरण की सराहना की। पर्यटकों को बर्फ से ढकी पहाड़ियां और क्रिकेट स्टेडियम खास तौर पर पसंद आए।
- चंबा में विजयदशमी पर RSS ने किया शस्त्र पूजन, स्वयंसेवकों ने शहर में निकाला मार्च
चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। इससे पहले स्वयंसेवकों ने शहर के विभिन्न बाजारों में मार्च निकाला, जिसका लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद सहभोज का आयोजन भी किया गया।
- सुजानपुर के चोरी गांव की ऐतिहासिक रामलीला 49वें वर्ष में पहुंची, 9 दिन तक युवाओं ने निभाए किरदार
सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत पनोह के चोरी गांव में ऐतिहासिक रामलीला 49वें वर्ष में प्रवेश कर गई। नौ दिनों तक स्थानीय युवाओं ने विभिन्न किरदार निभाकर दर्शकों का मन मोहा। आयोजन के दौरान स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रतिदिन भंडारा भी लगाया गया।
- डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम पर आरोपों को स्वामी हेमानंद महाराज ने नकारा, बोले- साक्ष्य दें, होगी कानूनी कार्रवाई
डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम को लेकर सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपों पर अधिष्ठाता स्वामी हेमानंद महाराज ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने आरोप लगाने वालों से साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा और आश्रम के प्रबंधन व लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड देखने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि भ्रामक आरोप लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- विदेश में फंसे जसवंत राय को लेने पहुंचे भाजपा नेता पुनीत मोदगिल, मां की आंखों में जगी बेटे की वापसी की उम्मीद
विदेश में पैरालिसिस अटैक के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहे कुठारबीत के जसवंत राय को घर लाने के लिए भाजपा नेता पुनीत मोदगिल अर्मेनिया पहुंचे हैं। मां जसवीर कौर ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए उनका आभार जताया और बेटे की सुरक्षित वापसी की उम्मीद व्यक्त की।
- ऊना में विजयदशमी पर RSS ने किया शस्त्र पूजन, पथ संचलन से दिया एकता और अनुशासन का संदेश
ऊना में विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। जिला कार्यवाहक अनिल भारद्वाज ने संघ की परंपराओं और अनुशासन, एकजुटता व राष्ट्रभावना के महत्व पर प्रकाश डाला।
- बैजनाथ में सरकारी नौकरी के नाम पर 60 लाख की ठगी, मुख्यमंत्री स्टाफ में भाई होने का दिया झांसा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि विशाल शर्मा ने मुख्यमंत्री स्टाफ में अपने भाई की तैनाती का हवाला देकर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- विजयदशमी पर हमीरपुर में RSS का पथ संचलन, स्थापना के 101वें वर्ष में दिखा स्वयंसेवकों का अनुशासन
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना दिवस और विजयदशमी के अवसर पर पथ संचलन आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों ने गांधी चौक से भोटा चौक होते हुए बस स्टैंड तक संचलन किया। ठाकुर राम सिंह शोध संस्थान नेरी के निदेशक डॉ. चेतराम ने संघ की परंपरा, विस्तार और सामाजिक भूमिका पर अपने विचार रखे।
- नाहन में 42 बेसहारा पशु गौशालाओं में शिफ्ट, अब पशु सड़कों पर छोड़े तो दर्ज होगी FIR
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में बेसहारा पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाने की मुहिम तेज कर दी गई है। अब तक 42 पशुओं को सुरक्षित गौशालाओं में शिफ्ट किया जा चुका है। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि पालतू पशुओं को सड़कों पर खुला छोड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए भी विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।
- कांगड़ा में पूर्व सैनिक पर पिस्टल से फायरिंग, टांग में गोली लगने से घायल; आरोपी फरार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की बालकरूपी पंचायत में मंगलवार सुबह 58 वर्षीय पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह पर पिस्टल से गोली चला दी गई। टांग में गोली लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश निवासी शत्रुघ्न के रूप में की है, जो पहले उनके साथ बद्दी की एक निजी फैक्टरी में काम करता था। पुलिस आरोपी की तलाश में सर्च अभियान चला रही है।
- दशहरे पर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने सुजानपुर की आशा वर्कर्स को किया सम्मानित आशा वर्कर नीलम धीमान को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित, आशा बहनों ने वेतन वृद्धि के लिए विधायक का जताया आभार गौरव जैन सुजानपुर सुजानपुर। दशहरे के पावन अवसर पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने सुजानपुर ब्लॉक की आशा वर्कर्स को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में आशा बहनों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उनके समर्पण और सेवाभाव को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। आशा बहनें घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की देखभाल करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाती हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में विधायक की एक विशेष पहल ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने स्वयं सम्मान ग्रहण करने के बजाय आशा वर्कर से नगर परिषद सुजानपुर की अध्यक्ष बनीं नीलम धीमान को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने इसे आशा वर्कर के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह इस बात का प्रतीक है कि मेहनत, समर्पण और सेवा के बल पर महिलाएँ विभिन्न क्षेत्रों में नई पहचान बना सकती हैं। इस अवसर पर आशा बहनों ने विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उनकी आवाज को विधानसभा सदन में उठाया और उन्हें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आशा वर्कर्स ने कहा कि उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद वेतन में ₹1,000 की वृद्धि हुई, जिसके लिए वे विधायक का धन्यवाद करती हैं। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हमेशा समाज के मेहनतकश और जमीनी स्तर पर सेवाएँ देने वाले वर्गों के हितों के प्रति संवेदनशील रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्कर्स के मानदेय में एक साथ ₹1,000 की वृद्धि हुई है। उन्होंने आशा बहनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी प्रदेश सरकार और वे स्वयं उनके मानदेय में और वृद्धि करवाने के लिए प्रयासरत रहेंगे, ताकि दिन-रात मेहनत करके समाज की सेवा करने वाली इन बहनों को उनकी मेहनत का उचित सम्मान मिल सके। विधायक ने कहा कि आशा बहनों का सम्मान केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके योगदान को पहचान देना और उनके अधिकारों एवं हितों के लिए आवाज उठाना भी उतना ही आवश्यक है।
हमीरपुर जिले के सुजानपुर में दशहरे के अवसर पर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने ब्लॉक की आशा वर्कर्स को सम्मानित किया। इस दौरान आशा वर्कर से नगर परिषद सुजानपुर की अध्यक्ष बनीं नीलम धीमान को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। आशा वर्कर्स ने मानदेय में 1,000 रुपये की वृद्धि के लिए विधायक का आभार जताया।
- मंडी की आरती ने स्वयं सहायता समूह से बदली जिंदगी, कैंटीन चलाकर हर महीने कमा रहीं 15 हजार रुपये
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के थुनाग क्षेत्र की आरती कुमारी स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। सरस्वती स्वयं सहायता समूह से जुड़ी आरती मिनी सचिवालय थुनाग में कैंटीन चलाकर हर महीने करीब 15 हजार रुपये कमा रही हैं। जिले में 8,274 स्वयं सहायता समूहों से 63,968 महिलाएं जुड़ी हैं।
- राजगढ़ दंगल में शुभम ने रजनीश को दी शिकस्त, रोहतक के रोहित ने जीती बड़ी माली
राजगढ़ के नेहरू मैदान में पांच दिवसीय दशहरा उत्सव के चौथे दिन विशाल दंगल आयोजित किया गया। छोटी माली के फाइनल में शुभम पहलवान ने रजनीश को हराया, जबकि बड़ी माली में रोहतक के रोहित पहलवान ने धामी के सुनील को शिकस्त दी। विजेताओं को क्रमशः 11 हजार और 51 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
- सोलन में RSS का 101वां स्थापना दिवस, शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
हिमाचल प्रदेश के सोलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 101वें स्थापना दिवस और विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में नगर में पथ संचलन किया। जिला संघचालक गुरदीप साहनी ने संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
- कुल्लू दशहरा के लिए 200 देवी-देवता रवाना, 21 अक्टूबर को निकलेगी भगवान रघुनाथ की रथयात्रा
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। देव महाकुंभ में शामिल होने के लिए करीब 200 देवी-देवता अपने देवालयों से रवाना हो चुके हैं। 21 अक्टूबर को भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ उत्सव का शुभारंभ होगा। आयोजन के दौरान 1200 पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
- किन्नौर में सेना के दो ट्रकों और सिविल ट्रक की टक्कर, चार जवान घायल
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-505 पर मिलिंग के पास लिटीधार में सेना के दो ट्रकों और एक सिविल ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सेना के चार जवान घायल हो गए, जबकि तीनों वाहन सड़क पर पलट गए। घायलों को चांगो के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पूह थाना पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
- ऊना रामलीला: अशोक वाटिका प्रसंग देख भावुक हुए दर्शक, डीसी जतिन लाल भी परिवार संग पहुंचे
रामलीला कमेटी ऊना की ओर से बाल स्कूल मैदान में आयोजित रामलीला के नौवें दिन लंका दहन से पूर्व के महत्वपूर्ण प्रसंगों का शानदार मंचन किया गया।
- हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की नियुक्तियों का लक्ष्य: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग में अब तक लगभग 10 हजार नियुक्तियां की जा चुकी हैं और इस वर्ष 5 हजार अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्तियों का लक्ष्य है। धर्मपुर में उन्होंने छात्राओं की खेल भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया और कॉलेज में बहुद्देशीय हॉल के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
- जोगिंदरनगर के विकास पर सुक्खू सरकार ने लगाया ग्रहण, झूठी गारंटियों से जनता को ठगा: प्रकाश राणा
जोगिंदरनगर के विधायक प्रकाश राणा ने कांग्रेस सरकार पर विकास कार्य ठप करने और चुनावी गारंटियां पूरी नहीं करने के आरोप लगाए। द्रुबल पंचायत से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर उन्होंने मकरीड़ी, कुठेहड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
- हिमाचल से दिल्ली भेजी जाएंगी 200 बसें? विपिन परमार ने सुक्खू सरकार से मांगा खर्च का हिसाब
हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की दिल्ली रैली के लिए 200 बसें भेजने की खबर पर भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने सुक्खू सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने बसों के किराये, ईंधन और अन्य खर्चों का विवरण सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा कि सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल होने पर जनता को पूरा हिसाब मिलना चाहिए।
- त्रिलोकपुर बाला सुंदरी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 1.03 लाख भक्तों ने नवाया शीश
सिरमौर जिले के महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में शारदीय नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। डीसी सिरमौर एवं मंदिर न्यास आयुक्त प्रियंका वर्मा ने अष्टमी और नवमी के अवसर पर पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ और कन्या पूजन किया। अब तक मंदिर में करीब 1,03,100 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और 88 लाख 62 हजार रुपये नकद चढ़ावा चढ़ाया गया है।
- शिमला में BJP की अहम बैठक, 8 हजार बूथ मजबूत करने की तैयारी; SIR पर कांग्रेस को घेरा
हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। शिमला स्थित दीपकमल भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में 8,000 पोलिंग बूथों को सशक्त बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने SIR को लेकर कांग्रेस पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया और सुक्खू सरकार पर भी निशाना साधा।
- जमटा में नवमी पर मां बाला सुंदरी मंदिर में भव्य मेला, विधायक अजय सोलंकी ने किया नवनिर्मित मंच का लोकार्पण
सिरमौर जिले के जमटा स्थित मां बाला सुंदरी मंदिर में नवमी के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया। विधायक अजय सोलंकी ने मेले में शिरकत कर नवनिर्मित मंच का लोकार्पण किया। इस दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल और दंगल सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
- धान बेचने के 8 दिन बाद भी किसानों को भुगतान नहीं, सिरमौर में 300 किसानों की पेमेंट अटकी
सिरमौर जिले के पांवटा साहिब और धौलाकुआं धान खरीद केंद्रों पर किसानों को फसल बेचने के आठ दिन बाद भी भुगतान नहीं मिला है। किसानों के अनुसार, 350 से अधिक किसानों ने धान बेचा है, लेकिन अब तक केवल 47 किसानों को ही अदायगी हुई है। करीब 300 किसानों का भुगतान लंबित होने से उनमें नाराजगी है।
- साफ मौसम से गुलजार हुए हिमाचल के पर्यटन स्थल, शिमला में बढ़ी सैलानियों की आमद
हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होने के साथ ही पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ने लगी है। राजधानी शिमला में दिल्ली और एनसीआर समेत अन्य क्षेत्रों से पर्यटक पहुंच रहे हैं। सैलानी यहां के सुहावने मौसम, प्राकृतिक खूबसूरती और शांत वातावरण का आनंद लेने के साथ शहर की सफाई व्यवस्था की भी सराहना कर रहे हैं।
- पंडोगा में बायोमेडिकल वेस्ट जलाने का आरोप, रिटायर्ड इंटेलिजेंस अधिकारी मनोज कुमार कौशल ने उठाए सवाल
हिमाचल प्रदेश के पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र में बायोमेडिकल वेस्ट जलाने के आरोप सामने आए हैं। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त इंटेलिजेंस अधिकारी मनोज कुमार कौशल ने एनवायरो इंजीनियरिंग कंपनी की मंजूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारियों व कंपनी मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।
- कंडाघाट के दो मंदिरों में चोरी का आरोपी सोलन से गिरफ्तार, बिलासपुर और नालागढ़ में दर्ज हैं चोरी के 6 मामले
सोलन जिले के कंडाघाट में दो मंदिरों के दानपात्र से करीब 21 हजार रुपये की नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने 28 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बिलासपुर और नालागढ़ के विभिन्न थानों में चोरी के छह मामले दर्ज हैं।
- सोलन के शामती में 54 ग्राम से अधिक चिट्टे के साथ पंजाब और हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार
सोलन पुलिस की SIU टीम ने शामती के समीप नाकाबंदी के दौरान एक फोर्ड फिगो एस्पायर गाड़ी से 54 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद किया है। मामले में पंजाब और हरियाणा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय ने दोनों को पांच दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर भेजा है।
- हमीरपुर में 4 साल से नहीं मनाया जा रहा दशहरा, रावण दहन के लिए जगह नहीं मिलने से लोगों में रोष
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर शहर में वर्ष 2022 के बाद से दशहरा पर्व नहीं मनाया जा रहा है। बाल स्कूल के खेल मैदान में अनुमति नहीं मिलने के कारण रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन नहीं हो पा रहा है। दशहरा कमेटी और स्थानीय लोगों ने सरकार व प्रशासन से पर्व के आयोजन के लिए उचित स्थान उपलब्ध करवाने की मांग की है।
- सिरमौर के राजगढ़-पझोता में शुरू हुआ पारंपरिक आग का खेल ‘हुशू’, विलुप्त होने की कगार पर अनूठी लोक परंपरा
सिरमौर के राजगढ़-पझोता क्षेत्र में पारंपरिक आग का खेल ‘हुशू’ 18 अक्टूबर की रात से शुरू हो गया है। दुर्गा अष्टमी से दीपावली से एक दिन पहले तक चलने वाली इस परंपरा में युवा जलती लकड़ियों के बंडल घुमाते हुए लोकगीत गाते हैं। आधुनिकता के दौर में यह अनूठी लोक परंपरा अब सीमित होती जा रही है।
- सोलन में बदलते मौसम के बीच वायरल संक्रमण का खतरा, CMO डॉ. अजय पाठक ने दी जरूरी सलाह
सोलन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बदलते मौसम के बीच लोगों को वायरल संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने, संतुलित आहार लेने, पर्याप्त पानी पीने और बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयां नहीं लेने की अपील की।
- राकेश जम्वाल का सुक्खू पर हमला, बोले- अपने ही गुट के नेताओं के विरोध से घिरे मुख्यमंत्री
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर कांग्रेस में बढ़ती गुटबाजी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के अपने गुट के नेता ही उनकी कार्यप्रणाली से नाराज होकर दूसरे गुटों के साथ खड़े हो रहे हैं। जम्वाल ने इसे 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए चेतावनी बताया।
- धर्मशाला की 13 वर्षीय आकासा शर्मा ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार बनीं हिमाचल की सबसे तेज अंडर-15 स्केटर
धर्मशाला की 13 वर्षीय स्केटर आकासा शर्मा ने तीसरी हिमाचल प्रदेश स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 500 मीटर और 1000 मीटर रिंक रेस में गोल्ड मेडल जीतने के साथ अंडर-15 वर्ग की चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की। वह लगातार तीसरी बार इस वर्ग में हिमाचल की सबसे तेज स्केटर बनी हैं।
- शिमला के तारादेवी में 20 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित तारादेवी क्षेत्र में पुलिस स्पेशल सेल ने एक कार से करीब 20 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बालूगंज पुलिस थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नशे की आपूर्ति से जुड़े संपर्कों की जांच की जा रही है।
- मंडी के पधर में अंडर-14 बॉयज़ माइनर टूर्नामेंट में दरंग-1 बना ओवरऑल चैंपियन
मंडी जिले के पधर में जिला स्तरीय अंडर-14 बॉयज़ माइनर टूर्नामेंट का समापन उत्साह के साथ हुआ। प्रतियोगिता में दरंग-1 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। समापन समारोह में प्रारंभिक शिक्षा के उपनिदेशक सुनील ठाकुर ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।