हमीरपुर में बैठक से नदारद अधिकारियों को नोटिस, संजय रत्न ने मांगा जवाब

हमीरपुर में बैठक से नदारद अधिकारियों को नोटिस, संजय रत्न ने मांगा जवाब
हमीरपुर में बैठक से नदारद अधिकारियों को नोटिस, संजय रत्न ने मांगा जवाब

Published:

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति ने 31 दिसंबर और 31 मार्च से पहले लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, वर्ष 2000 से पहले के पैरा बंद करने पर भी चर्चा

हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से नदारद रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करवाए हैं और उन्हें शिमला में जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि समिति की बैठक में अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है और जानबूझकर अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हमीरपुर के हमीर भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संजय रत्न ने की। इसमें जिला हमीरपुर के विभिन्न विभागों से संबंधित पैरा पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने विभागों को 31 दिसंबर और 31 मार्च से पहले निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश भी दिए।

अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा जवाब

बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर सभापति संजय रत्न ने कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों का उपस्थित रहना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि बैठक से नदारद रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें शिमला में जवाब देने के लिए कहा गया है। अनुपस्थिति के कारणों की जानकारी ली जाएगी। यदि कोई अधिकारी जानबूझकर बैठक से अनुपस्थित पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वर्ष 2000 से पहले के पैरा बंद करने के निर्देश

संजय रत्न ने कहा कि बैठक में जिला हमीरपुर के सभी विभागों से संबंधित मामलों और जिले की गतिविधियों पर चर्चा की गई। समिति ने वर्ष 2000 से पहले के पैरा बंद करवाने के लिए आगामी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही सभी विभागों को 31 दिसंबर और 31 मार्च तक निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने लक्ष्य पूरे करने को कहा गया है।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक सुरेश कुमार, इंदौरा के विधायक मलिंदर राजन, विधायक कुलदीप राठौर और कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा उपस्थित रहे।

इसके अलावा डीसी गांधीर्वा राठौर, एसपी बलवीर ठाकुर तथा सभी एसडीएम और बीडीओ भी बैठक में मौजूद रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें