अनुराग ठाकुर के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना, युवा मोर्चा ने अस्पताल में बांटे फल

अनुराग ठाकुर के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना, युवा मोर्चा ने अस्पताल में बांटे फल
अनुराग ठाकुर के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना, युवा मोर्चा ने अस्पताल में बांटे फल

Published:

कंडाघाट में मरीजों की सेवा, मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सोलन विधानसभा की ओर से कंडाघाट में सेवा और समर्पण की भावना के साथ सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करना रहा।

कार्यक्रम युवा मोर्चा सोलन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मंगलेश ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि इसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा कंडाघाट मंडल अध्यक्ष कार्तिक ठाकुर ने की। इस दौरान क्षेत्र के अनेक युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

कार्यक्रम के तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सबसे पहले सिविल अस्पताल कंडाघाट पहुंचे। यहां उन्होंने उपचाराधीन मरीजों का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए फल वितरित किए।

हनुमान मंदिर में स्वच्छता अभियान और पाठ

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कंडाघाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और श्रमदान किया। सफाई अभियान के बाद मंदिर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान अनुराग ठाकुर के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना की गई।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित भारद्वाज, भाजपा कंडाघाट मंडल के महामंत्री अरुण ठाकुर, प्रदेश संयोजक हिमांशु ठाकुर, रणजीत ठाकुर और वाकना पंचायत के पूर्व प्रधान हरजिंदर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा युवा मोर्चा से वेदांत मेहता, हर्षित गुप्ता, देवांश सूद, सात्विक, वैभव, सुजल, मनोज और पंकज शर्मा सहित युवा मोर्चा कंडाघाट मंडल एवं सोलन ग्रामीण मंडल की टीम ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में नेतृत्व ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी युवा साथियों का आभार व्यक्त किया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें