चंबा मैदान में छात्र-छात्राओं ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और चक्का फेंक में दिखाया दमखम
जिला मुख्यालय नाहन के गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का चंबा मैदान में शुभारंभ हो गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन से ही छात्र-छात्राओं में खेलों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दिखाया दमखम
प्रतियोगिता के दौरान छात्र और छात्रा खिलाड़ी दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और चक्का फेंक सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। मैदान में खिलाड़ियों की खेलों के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धा की भावना साफ नजर आ रही है।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए होगा चयन
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश शर्मा ने बताया कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय खेल स्पर्धाओं के लिए किया जाएगा।
इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल रहा है।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube