डीए की किस्त पर अनुराग ठाकुर का तंज, बोले- ‘ऊंट के मुंह में जीरा’; हमीरपुर में मनाया 52वां जन्मदिन

डीए की किस्त पर अनुराग ठाकुर का तंज, बोले- ‘ऊंट के मुंह में जीरा’; हमीरपुर में मनाया 52वां जन्मदिन
डीए की किस्त पर अनुराग ठाकुर का तंज, बोले- ‘ऊंट के मुंह में जीरा’; हमीरपुर में मनाया 52वां जन्मदिन

Published:

गांधी चौक पर जिला भाजपा ने किया कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली 32 खिलाड़ियों को किया सम्मानित; पेंशनरों के बकाये का मुद्दा भी उठाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर का 52वां जन्मदिन हमीरपुर के गांधी चौक पर जिला भाजपा की ओर से मनाया गया। इस अवसर पर सांसद की लंबी आयु और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए हवन और कन्या पूजन किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 32 खिलाड़ियों को ट्रैकसूट और अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ केक काटकर अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी। हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा और बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने भी कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं का जताया आभार

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने और बेहतर काम करने का प्रयास करेंगे।

खेलों में बेटियों के प्रदर्शन की सराहना

अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को सम्मानित करने के आयोजन को लेकर कहा कि देश और प्रदेश की बेटियां खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में उनका उत्साह बढ़ाना और हौसला अफजाई करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजनों में भारतीय बेटियां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं। खिलाड़ियों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।

डीए की किस्त पर सरकार को घेरा

प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली पर महंगाई भत्ता (डीए) देने की घोषणा पर अनुराग ठाकुर ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से लंबित मांग को सरकार अब तक पूरा नहीं कर पाई थी। अब डीए देने की घोषणा की गई है, लेकिन यह ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ के बराबर है।

अनुराग ठाकुर ने पेंशनरों के बकाये का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि पूर्व पेंशनरों के लगभग 8,555 करोड़ रुपये देय थे, जिनका भुगतान अब तक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को भी घोषित राशि नहीं मिली है।

सांसद ने कर्मचारियों, पेंशनरों और खिलाड़ियों से जुड़े भुगतान के मुद्दों को उठाते हुए प्रदेश सरकार की घोषणा पर सवाल खड़े किए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें