कांगड़ा में पूर्व सैनिक पर पिस्टल से फायरिंग, टांग में गोली लगने से घायल; आरोपी फरार

कांगड़ा में पूर्व सैनिक पर पिस्टल से फायरिंग, टांग में गोली लगने से घायल; आरोपी फरार
कांगड़ा में पूर्व सैनिक पर पिस्टल से फायरिंग, टांग में गोली लगने से घायल; आरोपी फरार

Published:

बालकरूपी पंचायत में कुत्ते को घुमाने निकले 58 वर्षीय महेंद्र सिंह पर चलाई गोली, बद्दी की निजी फैक्टरी में साथ काम कर चुका है आरोपी शत्रुघ्न

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की बालकरूपी पंचायत में मंगलवार सुबह पूर्व सैनिक पर गोली चलाने की घटना सामने आई है। कुत्ते को घुमाने निकले 58 वर्षीय महेंद्र सिंह पर एक व्यक्ति ने पिस्टल से फायरिंग कर दी।

गोली उनकी टांग में लगी, जिससे वह घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश निवासी शत्रुघ्न के रूप में की है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। महेंद्र सिंह रोजमर्रा की तरह अपने कुत्ते को घुमाने के लिए घर से निकले थे। घर से कुछ दूरी पर पहुंचने के दौरान उन पर गोली चला दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।

बद्दी की निजी फैक्टरी में साथ काम करते थे दोनों

मामले में सामने आया है कि आरोपी शत्रुघ्न और घायल पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह पहले से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों बद्दी स्थित एक निजी फैक्टरी में साथ काम करते थे। महेंद्र सिंह ने मार्च में फैक्टरी की नौकरी छोड़ दी थी।

बताया जा रहा है कि उस दौरान शत्रुघ्न उन्हें बद्दी से उनके घर छोड़ने भी आया था। पहले से जान-पहचान होने के बावजूद महेंद्र सिंह पर गोली चलाने की घटना के पीछे क्या कारण रहे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस दोनों के बीच किसी विवाद या अन्य संभावित वजह समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

आरोपी की तलाश में सर्च अभियान

घटना की सूचना मिलते ही आलमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। वारदात के बाद आरोपी के जंगल की ओर भागने की आशंका जताई जा रही है। इसी आधार पर उसकी तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस आरोपी को पकड़ने के साथ-साथ वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। आरोपी शत्रुघ्न बालकरूपी क्यों पहुंचा था और उसने पूर्व सैनिक पर गोली क्यों चलाई, इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।

मामले की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें