रोटरी क्लब परिसर में भाजपा नेत्री मेघना ठाकुर ने हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित, क्लब सदस्यों से भी मिले राज्यपाल
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के शुभारंभ समारोह में भाग लेने जा रहे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का बुधवार को जोगिंद्रनगर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शहर से गुजरते समय राज्यपाल का काफिला स्थानीय रोटरी क्लब कार्यालय के समीप कुछ देर के लिए रुका। यहां स्थानीय नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों और रोटरी क्लब के सदस्यों ने उनका नागरिक अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री मेघना ठाकुर ने राज्यपाल की अगवानी की। उन्होंने राज्यपाल को पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मेघना ठाकुर ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र में चल रही विभिन्न गतिविधियों से भी अवगत कराया।
रोटरी क्लब के सदस्यों ने भी किया अभिनंदन
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल स्वयं लंबे समय से रोटरी क्लब की सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। ऐसे में क्लब के सदस्यों से मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और जनसेवा के कार्यों में निरंतर भागीदारी जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। जोगिंद्रनगर में कुछ देर रुकने और अभिनंदन स्वीकार करने के बाद राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का काफिला अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के शुभारंभ समारोह में शामिल होने के लिए कुल्लू रवाना हो गया।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube